Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

रेत के अवैध उत्खनन – परिवहन के विरूद्ध टास्क फोर्स ने की छापामार कार्यवाही

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही की गयी ।

सिंगरौली कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अरूण परमार एवं जिला पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी को निरन्तर खनिजों के अवैध उत्खनन / परिवहन की शिकायतें प्राप्त हो रही थी जिसके संबंध में जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, राजस्व, वन विभाग एवं खनिज की चार टीमों का गठन किया गया ।

वही कल दिनांक 13/10/2023 की रात्रि में तहसील – सिंगरौली अन्तर्गत बैढन क्षेत्र, तहसील-देवसर अन्तर्गत बरगवां क्षेत्र एवं देवसर क्षेत्र और तहसील-चितरंगी अन्तर्गत नौडिहवा एवं गढ़वा क्षेत्र में टीम भेजकर औचक छापामार की कार्यवाही की गयी जिसमें छापामार कार्यवाही के दौरान पुलिस चौकी नौड़िहवा, थाना गढवा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम झरकटा में दो टिपर क्रमांक यूपी 64 6668 एवं 15 जी 9205 तथा ग्राम तमई में बिना नम्बर का एक पॉवर ट्रेक्टर को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुये पाये जाने पर जप्त कर पुलिस चौकी नौडिहवा परिसर में खड़ा किया गया है ।

इसी क्रम में थाना जियावन अन्तर्गत ग्राम चकुआर में बिना नम्बर एक सोनालिका ट्रेक्टर और ग्राम समदा में बिना नम्बर एक पॉवर ट्रेक्टर को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुये पाये जाने पर जप्त कर थाना जियावन, जिला सिंगरौली परिसर में खड़ा किया गया है और वही कुल 05 वाहनों के विरूद्ध आई.पी.सी. की धारा के तहत कार्यवाही सम्बन्धित थाना प्रभारी द्वारा की जा रही है और खनिज नियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही हेतु कलेक्टर सिंगरौली के समक्ष किया जावेगा ।

उक्त छापामार कार्यवाही में तहसील – सिंगरौली अन्तर्गत बैढन क्षेत्र में की गयी कार्यवाही में खनिज अधिकारी ए. के. राय, उप वनमण्डल अधिकारी एस.डी. सोनवानी, तहसीलदार रमेश कोल एवं पुलिस बल से सउनि रामसजीवन वर्मा, प्र.आर. सुरेन्द्र सिंह, आर. अरुण वास्कले, रावेन्द्र तिवारी, प्रशांत मिश्रा और वही तहसील – देवसर अन्तर्गत बरगवां क्षेत्र एवं देवसर क्षेत्र में की गयी कार्यवाही में प्रभारी खनि निरीक्षक मुनेन्द्र सिंह, तहसीलदार प्रदीप सिंह, रेन्जर ( वन विभाग ) सागर शुक्ला एवं पुलिस बल से सउनि स्वतंत्र रावत, प्र.आर. शिवकुमार सिंह, हृदयलाल पाण्डेय, आर. सोभाल वर्मा, पवन मेहरा और वही तहसील – चितरंगी अन्तर्गत नौड़िहवा एवं गढवा क्षेत्र में की गयी कार्यवाही में- सहा. खनि अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला, सहा. खनि अधिकारी विद्याकान्त तिवारी, तहसीलदार आर.डी. बंसल, नायब तहतसीलदार बुद्धसेन माझी, रेन्जर ( वन विभाग ) सुखलाल साकेत, रविशंकर सिंह एवं पुलिस बल से सउनि हरिशचन्द्र, रामभुवन मिश्रा प्र.आर. रामबहोर रावत, पुष्पेन्द्र सिंह, शिवकुमार,रामकृष्ण बागरी, दीपक परस्ते, आर. केशर सिंह, सुधीर सिंह, संदीप वर्मा, तेजप्रताप सिंह, प्रशांत केशरी शामिल रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...