
बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर अध्यक्ष वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ ज्ञानेंद्र सिंह (ज्ञानू) के नेतृत्व में सिंगरौली विधानसभा के ग्राम छतकराम मे “नारी सम्मान योजना“ का फार्म भरवाया गया और वही नारी सम्मान योजना के पंजीयन के दौरान सैकड़ों महिलाओं का पंजीयन कराया गया।
उक्त अवसर पर ज्ञानेंद्र सिंह (ज्ञानू) ने संबोधित करते हुए कहा कि कमलनाथ के पांच वचन नारी सम्मान योजना के तहत ₹1500 महीने हर महिला को, ₹500 में गैस सिलेंडर, 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त 200 यूनिट तक हाफ बिजली भी मिलेगा और बचे हुये किसानों के 2 लाख तक के कर्ज माफ होंगे और वही पुरानी पेंशन योजना लागू होंगी और इन सभी पांच वचन को जनता तक पहुंचाना तथा पांचो वचन को आम जनमानस का कल्याण करना कमलनाथ का सर्वोपरि संकल्प है।
वही जब से यह भाजपा की सरकार प्रदेश में आयी है हर तरफ से महंगाई और बेरोजगारी का मार आम जनता और युवा झेल रहे हैं जहां इससे पहले गैस सिलेंडर 2014 में ₹ 400 में आता था वही 9 साल के अंदर यह सिलेंडर की कीमत 1100-1200 तक पहुंचाने का काम भाजपा की डबल इंजन सरकार ने किया है और वही अपने 18 साल के शासनकाल में भाजपा ने मध्य प्रदेश को पूरी तरीके से कर्ज व भ्रष्टाचार के मकड़जाल में फसा दिया है और महंगाई से लोग इस कदर परेशान हैं की आज महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो रहा है इस सरकार ने आटा चावल नमक जैसे चीजों पर जीएसटी लगाकर महंगाई और बढ़ा दिया है और अब समय आ गया है कि ऐसी सरकार से मध्य प्रदेश की भोली भाली जनता को छुटकारा मिले और अब हम सब यह प्रण लें कि मध्यप्रदेश में इस बार कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनायेगे और मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार से मुक्त करायेगे।
वही ज्ञानेंद्र सिंह ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वचन लिया है कि जो वादा मध्य प्रदेश की जनता से कर रहे हैं उसे हर हाल में पूरा करेंगे और किसानों की मान, नारी का सम्मान को झुकने नहीं देंगे और नारी सम्मान का जो फार्म भरवाया जा रहा है और जो वादा किया गया है उसको पूरा करने का संकल्प कांग्रेस ने लिया है कि मध्यप्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाये और वही आप सभी का साथ मिलेगा तो मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार अवश्य बनेगी और मध्य प्रदेश को विकास की प्रगति के पथ पर ले जाने का संकल्प कांग्रेस ने लिया है ।
वही इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से ज्ञानेन्द्र सिंह (ज्ञानु) प्रदेश उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश कांग्रेस कैमेटी (परिवहन प्रकोष्ठ) व अध्यक्ष ज़िला कांग्रेस कैमेटी शहर (वन एवं पर्यावरण), पूर्व महापौर रेनु शाह, ज़िला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा सिंह परिहार, उपाध्यक्ष ज़िला महिला कांग्रेस अनामिका सिंह , पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष अशोक शाह, बद्री शाह छतकराम, रामअवतार शाह, अशोक तिवारी सेमारिया, सीताशरण साकेत छतकराम, उप सरपंच सेमारिया रामबली शाह, अशोक सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे और साथ ही ग्राम छतकराम के सैकडो माताये – बहनें व ग्रामवासी उपस्थित रहे और वही कमलनाथ की सरकार बनाने का वचन दिये।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal