
बढ़ता कारवां/ सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न मणिपुर में सत्ता के संरक्षण में आदिवासियों पर अत्याचार, महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार, हिंसा, हत्याओं के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने 25 जुलाई 2023 को माजन मोड़ चौराहे पर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।
इस दौरान भाकपा नेता कॉमरेड संजय नामदेव, कॉमरेड राजकुमार दुबे, कॉमरेड अरुण सिंह ने मणिपुर में सत्ता के संरक्षण में आदिवासियों , दलितों, वंचित तबकों पर किये जा रहे अत्याचारों की कड़ी भर्त्सना करते हुये कहा कि मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से त्याग पत्र देने की मांग किया जायेगा ।
इस विरोध प्रदर्शन में भाकपा के नेता देश के प्रधानमंत्री और मणिपुर के मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया जायेगा ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal