
बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न संत शिरोमणि रविदास के 100 करोड़ की लागत से बनने वाले भव्य मंदिर एवं समरसता स्मारक के लिये प्रत्येक गांव से एक मिट्टी एवं प्रत्येक नदी के जल को संग्रहित करने के लिये रथ यात्रा का शुभारंभ सिंगरौली से होने जा रहा है।
वही पूरे प्रदेश मे पांच जगहों से पांच रथ यात्राये प्रारंभ हो रही हैं जो 10 अगस्त को प्रदेश के सागर जिले मे पहुंचेगीं तथा 12 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भव्य मंदिर निर्माण का भूमि पूजन करेंगें और पांच रथ यात्राओं मे से एक यात्रा का शुभारंभ सिंगरौली जिले से 25 जुलाई को होगा।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस रथ यात्रा का शुभारंभ करने एवं 26 जुलाई को विकास पर्व मे हिस्सा लेने सिंगरौली पधार रहे हैं और वही रथ यात्रा तथा विकास पर्व की पूर्व तैयारियों के लिये भारतीय जनता पार्टी की विशेष बैठक जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता की अगुवायी मे जिला कार्यालय में सम्पन्न हुयी और इस बैठक मे जिले की तीनो विधानसभा के विधायक रामलल्लू वैश्य, अमर सिंह एवं सुभाष वर्मा उपस्थित रहे और इसके अतिरिक्त अन्य मंचासीन अतिथियों मे विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, पूर्व विधायक राजेंद्र मेश्राम, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनिवास शाह, गिरीश द्विवेदी, वीरेंद्र गोयल भी बैठक मे विशेष रूप से उपस्थित रहे और वही बैठक के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों का अंग वस्त्र भेट कर उनका अभिनंदन किया गया इसके तत्पश्चात सभी मंचासीन अतिथियों का भी अंगवस्त्र भेंट कर उनको सम्मानित किया गया।
बैठक मे सर्वप्रथम महामंत्री राजकुमार दुबे ने आगामी रथ यात्रा तथा विकास पर्व के संक्षिप्त वृत्त को प्रस्तुत किया तत्पश्चात विधायकों ने रथ यात्रा तथा विकास पर्व के कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिये अपने सुझाव प्रस्तुत किये एवं कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम मे हिस्सा लेने का अनुरोध किया।
वही कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुये जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि पांच यात्राओं मे एक यात्रा का शुभारंभ हमारे सिंगरौली से हो रहा है और आगामी 25 तारीख को शायं 4 बजे मुख्यमंत्री जी का आगमन सिंगरौली की धरती पर होगा तथा मुख्यमंत्री जी संत शिरोमणि रविदास जी की मंदिर निर्माण रथ यात्रा का शुभारंभ करेंगे और वही मुख्यमंत्री जी रात्रि विश्राम सिंगरौली मे ही करेंगे तथा 26 तारीख को देवसर विधानसभा के सरई मे विकास पर्व कार्यक्रम मे हिस्सा लेंगे तथा सैकड़ों करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे तथा तेंदूपत्ता वितरण के साथ-साथ हजारों लाडली बहनों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सिंगरौली भाजपा के संगठन का ये इतिहास रहा है कि यहा जो भी कार्यक्रम होते हैं उनको हमारे कार्यकर्ता ऐतिहासिक बना देते हैं और वही प्रदेश संगठन हमेशा सिंगरौली के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करता है और हमे अपने इस इतिहास को कायम रखना है और आगामी दोनों कार्यक्रमों को ऐतिहासिक बनाना है और रथ यात्रा का शुभारंभ सिंगरौली नगरीय क्षेत्र से हो रहा है जिसमे हमे पूरे नगरीय क्षेत्र एवं आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं नगर तथा ग्राम वासियों की सहभागिता सुनिश्चित करानी है तथा देवसर विधानसभा के सरई मे हो रहे विकास पर्व के कार्यक्रम मे अधिक से अधिक ग्रामवासियों तथा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति दर्ज करा कर कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाना है और वही कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिये जो भी संसाधन आवश्यक होंगे उनको उपलब्ध कराया जायेगा तथा सामाजिक समरसता रथ यात्रा एवं विकास पर्व के कार्यक्रम को हम अभूतपूर्व बनाने मे कोई भी कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे और इस कार्यक्रम को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम निवास शाह एवं गिरीश द्विवेदी ने भी संबोधित किया और इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह एवं आभार प्रकट अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मोतीलाल प्रजापति ने किया।
उक्त कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से उपस्थित जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, चंद्रिका वैश्य, अरविंद दुबे, डाक्टर रविन्द्र सिंह, आशा यादव, जिला महामंत्री राजकुमार दुबे, लालपति साकेत, जिला मंत्री अरविंद तिवारी, प्रवेन्द्र धर द्विवेदी, विनोद चौबे, पूनम गुप्ता, कलावती यादव, बविता जैन, कार्यालय मंत्री कृष्ण कुमार कुशवाहा, विधानसभा संयोजक ज्ञान प्रकाश गुप्ता, गिरिजा पांडेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश वैश्य, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलशरण सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, समस्त मंडल अध्यक्ष, समस्त निगम पार्षद, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ संयोजक विनोद दुबे, सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक रविंद्र चतुर्वेदी, सोशल मीडिया संयोजक राजीव तिवारी, डी एन शुक्ला, मुकेश तिवारी, विनोद सिंह कुरूवंशी, विजया सिंह, नम्रता सिंह, श्री राम शुक्ला, राजेश्वर वैश्य सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal