Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अधेड़ की नृशंस हत्या से फैली सनसनी, सोमवार देर रात की घटना, जांच में जुटी बरगवा पुलिस

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न/ बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम बाघाडीह के सोलार बारूद फैक्ट्री में सुपरवाइजर रहे अधेड़ की धारदार हथियार से नृशन्स हत्या कर दी गयी और वही देर रात हुई घटना की सूचना मिलते ही बरगवा थाना प्रभारी आर पी सिंह पूरे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गये।

मिली जानकारी अनुसार बाघाडीह निवासी बाबा वैश्य उर्फ रुद्र प्रसाद वैश्य की सोमवार की रात लगभग 10 बजे बाघाडीह गांव में ही घर से 500 मीटर की दूरी पर धारदार हथियार बलुआ/फरसा से मारकर हत्या कर दी गयी, मृतक बाबा के गले, हाथ और सीना पर करीब 8 बार हमला किया गया है जो देर रात हत्या की सूचना पर पुलिस बल के साथ बरगवा थाना प्रभारी आर पी सिंह ने भी मौके वारदात पर पहुंचकर निरीक्षण किया और उन्होंने मामले में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश देते हुये पुलिस टीम को मामले की जांच में लगा दिया और इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी और पुलिस ने मामले की जांच देर रात से ही शुरू कर संदेहियों की धरपकड़ शुरू कर दी है ।

क्या है मामला

बाघाडीह निवासी बाबा गांव में ही निर्माणाधीन सोलार बारूद फैक्ट्री में ठेकेदारी का काम करता था और ग्रामीणों के मुताबिक सप्ताह के सोमवार को कंपनी का भुगतान हुआ करता था और इस सोमवार को भी दोपहर भुगतान मिलते ही लेबरों का भुगतान करने के बाद गांव के ही एक दो लोगों के साथ बैठकर शराब का सेवन करने के बाद जैसे ही अपने घर की ओर जाने लगा वैसे ही रास्ते में एक पेड़ के नीचे घात लगाये बैठे अज्ञात हमलावर ने चलती मोटरसाइकिल पर सवार बाबा के गले पर धारदार हथियार बलुआ से हमला कर दिया जिससे वह मोटरसाइकिल से गिर गया और पास में ही नजदीक के घर की तरफ भागते हुए हल्ला गुहार मचाते हुए 100 मीटर की दूरी तक भागकर गया और जमीन पर गिर गया, जिसके बाद हमलावर ने 7 से 8 ताबड़तोड़ वार बाबा के उपर किये जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी और इधर हल्ला सुनकर पास के घर के कुछ लोगों ने देखा तो वहां खून से सना पड़ा था और लोगों ने परिजनों को घटना की सूचना दी, नृशंस हत्या की खबर सुनकर गांव की भीड़ जुट गयी ।

वही परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल
बाबा की हत्या की सूचना मिलते ही तीनों बच्चों समेत पत्नी, बहू, भाई , पिता व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है और वृद्ध पिता और परिजनों की चीख पुकार सुनकर वहां के मौजूद ग्रामीणों की आंखे नम हो गयी ।

वही जांच में जुटी बरगवां पुलिस
निरीक्षक आरपी सिंह ने मौके का निरीक्षण कर जानकारी दी है कि धारदार हथियार से हमला कर मृतक बाबा की नृशंस हत्या की गईयी है और हत्या में जिस हथियार का इस्तेमाल हुआ था उसे पुलिस ने जब्त करते हुये एक दो संदेहियों को शक के आधार पर अभिरक्षा में लिया है जिनसे पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे का वजह क्या है इसकी जांच की जा रही है और जांच के बाद ही हत्या के मुख्य कारण का पता चल पायेगा जो अभी जांच का विषय बना हुआ है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...