Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पुलिस की जनसुनवाई में पहुंचे 22 आवेदन, निराकरण के दिये निर्देश

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में आज दिनांक 04/07/2023 दिन- मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में बने रूस्तम जी कॉनफ्रेन्स हॉल में जनसुनवाई की गयी ।

वही जनसुनवाई में नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर देवेश कुमार पाठक, निरीक्षक रावेन्द्र द्विवेदी थाना प्रभारी नवानगर, निरीक्षक शंखधर द्विवेदी थाना प्रभारी विंध्यनगर, निरीक्षक यू.पी. सिंह थाना प्रभारी अजाक, महिला थाना व पु.अ. कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे और वही जनसुनवाई में लगभग 30-40 लोग उपस्थित हुये जिसमें से आवेदक के रुप में 22 लोगो ने आवेदन प्रस्तुत किया ।

नगर पुलिस पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों से आये करीबन प्रत्येक आवेदकों की शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से गंभीरतापूर्वक सुना जाकर एवं संबंधित थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी से बात कर त्वरित जॉच कर आवेदक की शिकायत का निराकरण किये जाने के निर्देश दिये गये।

जनसुनवाई में महिला फरियादियों की शिकायतो को तत्परता से कार्यवाही किये जाने हेतु महिला थाना प्रभारी से शिकायतो के निराकरण एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया और साथ ही जनसुनवाई में उपस्थित आवेदक की कार्यवाही हेतु दो दिवस के अंदर थाना/चौकी प्रभारी समस्या का निदान कर उनका प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजे ।

वही थाना प्रभारियों को प्रत्येक जनसुनवाई की शिकायत में कृत कार्यवाही का प्रतिवेदन 02 दिवस के अंदर अनिवार्य रूप से भेजने के लिये निर्देशित किया गया ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...