
बढ़ता कारवां/सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढ़न कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जन सुनवाई में संयुक्त कलेक्टर अरविंद झा के द्वारा 171 आवेदन पत्रो पर जन सुनवाई की गयी ।
वही विदित हो कि कलेक्टर सभागार में आयोजित जन सुनवाई में जिले के विभिन्न अंचलो से आये हुये 171 व्यक्तियो द्वारा अपनी समस्याओ से अवगत कराते हुये जन सुनवाई कर रहे संयुक्त कलेक्टर को अपना आवेदन दिया गया और वही जिस पर संयुक्त कलेक्टर द्वारा कई आवेदन पत्रो का जन सुनवाई में उपस्थित अधिकारियो के द्वारा त्वारित निराकरण कराया गया।
वही शेष आवेदन पत्रो को विभागीय अधिकारियो को ओर भेजते हुये निर्देश दिया गया कि निर्धारित समय सीमा में आवेदनो को निराकृत कर आवेदनकर्ता को अवगत कराये ।
वही जन सुनवाई में उपस्थित विभागीय अधिकारियो को निर्देश देते हुये संयुक्त कलेक्टर ने कहा कि जन सुनवाई में आने वाले आवेदनो पत्रो का निराकरण पूरी गंभीरता से करे और शासन की योजनाओ से बंचित आवेदनकर्ताओ को उनकी पात्रता अनुसार योजनाओ के लाभ से लभान्वित कराये और आज की जन सुनवाई मे सर्वाधिक आवेदन जिले में कार्यरत औद्योगिक कम्पनियो में रोजगार दिलाने, भूमियो का उचित प्रतिकर दिलाये जाने के साथ ही अधिक आयी विद्युत बिलो में सुधार कराने, पात्रता पर्ची में नाम जोड़ने से संबंधित प्राप्त हुये जन सुनवाई के दौरान डिप्टी कलेक्टर माईकल तिर्की सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal