
बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न विद्युत पेंशनर्स ने अपने पेंशन सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में विद्युत पेंशनर्स हितरक्षक संघ शाखा बैढ़न ने आज मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन पत्र सौंपा है ।
वही ज्ञापन पत्र सौंपते हुये विद्युत पेंशनर्स हितरक्षक संघ ने मांग किया है कि जिस प्रकार उ.प्र. सरकार द्वारा पेंशन का भुगतान किया जाता है उसी के अनुरूप म.प्र. में भी शासकीय ट्रेजरी से पेंशन का भुगतान किया जाये और वही म.प्र. विद्युत मण्डल में केन्द्रीय दर एवं तिथि से महंगाई राहत का भुगतान बिना राज्य शासन के आदेश की अनिवार्यता के साथ किया जाता था उस नियम को ही पुन: बहाल किया जाये।
बताया गया कि छ.ग. राज्य की विद्युत कंपनियों को इस संबंध में पूर्ण स्वायत्तता है कि वहां राज्य सरकार के आदेश की अनिवार्यता नहीं है और साथ ही मांग की गयी कि पेंशनर्स और उनके आश्रित परिवार का कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस कराया जाये।
संघ ने यह भी मांग किया है कि वेतन तथा ग्रेड पे की विसंगतियों को दूर कर पेंशन का पुन: निर्धारण तथा उसके एरियर्स का भुगतान किया जाये और छठवें वेतनमान की बकाया 32 माहों तथा सातवे वेतनमान की बकाया 27 माहों की राशि का भुगतान किया जाये और
विद्युत पेंशनर्स हितरक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि उक्त समस्याओं को लेकर संगठन द्वारा पूर्व में सीएम शिवराज तथा ऊर्जा मंत्री, प्रमुख सचिव ऊर्जा, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, समस्त विद्युत कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से कई बार ज्ञापन देकर निराकरण का निवेदन किया गया है परन्तु अब तक विद्युत कंपनियों एवं मप्र शासन द्वारा इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गयी।
वही संघ ने मांग किया है कि उपरोक्त मांगों के निराकरण हेतु शीघ्र सार्थक पहल कर हमें आंदोलन जैसी अप्रिय स्थिति हेतु विवश नहीं करेंगे।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal