Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सरपंच से 6 हजार रूपये की रिश्वत लेते रोजगार सहायक को लोकायुक्त पुलिस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढ़न जिले के देवसर जनपद अंतर्गत सरई में आज लोकायुक्त पुलिस ने कार्यवाही करते हुये रोजगार सहायक राकेश प्रजापति को 6 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है ।

वही मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राकेश प्रजापति ने सरपंच सुखेंद्र सिंह से मूल्यांकन पुस्तिका की एवज में 6 हजार रूपये की रिश्वत मांगी थी और इससे पहले भी आरोपी ने 3 हजार रूपये बतौर घूस लिये थे जो आज दूसरी किस्त लेने के दौरान लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी राकेश प्रजापति को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है ।

मिली जानकारी के अनुसार सिंगरौली जिले के सरई तहसील क्षेत्र के बेलगांव ग्राम पंचायत में पदस्थ रोजगार सहायक राकेश प्रजापति द्वारा ग्राम पंचायत के ही 12 हितग्राहियों से कार्यों की मूल्यांकन पुस्तिका जनपद से प्रदान करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था और इस पर ग्राम पंचायत के सरपंच सुखेंद्र सिंह द्वारा कई बार समझाया गया लेकिन वे नहीं माने और इस पर सरपंच द्वारा इसकी पूरी लिखित शिकायत लोकायुक्त पुलिस रीवा को दे दी गयी और आज दिनांक 23/06/2023 को जब रोजगार सहायक ग्राम वासियों से रिश्वत ले रहा था तो उसी वक्त 6 हजार रूपये की नगद लेते लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया रोजगार सहायक के खिलाफ भ्रष्टाचार की विभिन्न धाराओं के साथ मामला पंजीबद्ध करते हुये गिरफ्तार कर लिया गया है ।

वही बताया जा रहा है कि सरई तहसील क्षेत्र के बेलगांव ग्राम पंचायत के सरपंच सुखेंद्र सिंह ने रोजगार सहायक से तंग आकर रिश्वत लेने की शिकायत लोकायुक्त पुलिस रीवा से की थी जिस पर रीवा लोकायुक्त पुलिस ने मामले का सत्यापन कराने के लिये आज इंस्पेक्टर जियाउल हक, एसपी राजेश पाठक समेत 12 सदस्य टीम भेजकर रोजगार सहायक राकेश प्रजापति को रेलवे तिराहा से गिरफ्तार कर लिया और वही फिलहाल लोकायुक्त पुलिस की 12 सदस्य टीम सरई के रेस्ट हाउस में अभी पूछताछ कर रही है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...