Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

एनसीएल की ओबी कंपनियों में कार्य कर रहे श्रमिकों के सत्यापन हेतु भाकपा ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढ़न जिले की एनसीएल परियोजनाओं में कई ओबी कंपनियां कार्य कर रही हैं उक्त कंपनियों में दूसरे राज्यों के श्रमिक कार्य करते हैं ।

वही पुलिस द्वारा श्रमिकों का सत्यापन नहीं हो पाता जिस कारण जिले में घटित होने वाली अपराधिक गतिविधियों में अपराधियों का पता नहीं चल पाता है और वही घटना कारित करने के बाद वह श्रमिक अपने गृह राज्य चले जाते हैं जिससे पुलिस को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है यदि इन श्रमिकों का संबंधित थानों के द्वारा आवश्यक रूप से सत्यापन कराया जाता है तो निश्चित ही उचित कदम होगा ।

उक्त मांग को लेकर भाकपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य का. संजय नामदेव ने आज एक ज्ञापन पत्र पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर दिया है और वही  का. संजय नामदेव ने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया है कि अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विभिन्न कंपनियों में कार्यरत श्रमिकों का भौतिक सत्यापन आवश्यक रूप से कराया जाये जिससे दूसरे प्रदेशों से आये श्रमिकों के बारें में जानकारी उपलब्ध हो सके । जनहित मे जारी है ।।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...