Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

लचर विद्युत व्यवस्था से वार्ड 32 के 500 से अधिक घरों के रहवासी है परेशान

लचर विद्युत व्यवस्था से वार्ड 32 के 500 से अधिक घरों के रहवासी है परेशान

नवजीवन रहवासी संघ ने कलेक्टर को दिया आवेदन पत्र, जल्द हो सुधार

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न नवजीवन रहवासी कल्याण समिति हर्रई आवासीय योजना वार्ड 32 का पंजीकृत रहवासी संघ है ज़ो हमेशा ही मोहल्ले में स्थापित 522 घरों के सार्वजनिक व्यवस्थाओं को समुचित रखने के प्रयास में न सिर्फ प्रशासन से समन्वय कर रखरखाव में योगदान करती आ है बल्कि रहवासियों को भी सार्वजनिक व्यवस्थाये बनाये रखने के लिये हमेशा जोड़ती रही है यह मोहल्ला शहर का नियोजित क्षेत्र है जहां के सभी रहवासी संपत्ति कर से लेकर सभी तरह के सरकारी कर और राजस्व का समय पर भुगतान करते हैं लेकिन इन दिनों बार बार बाधित हो रही विद्युत आपूर्ति से काफ़ी परेशान हैं ।

वही समिति के सचिव शशिधर गर्ग ने बताया कि यह स्थिति बीते पांच सात सालों से है और तार और खंभों की स्थिति भयानक खतरनाक स्थिति में है और कभी भी किसी के घर में आग लग सकती है या फिर सड़क चलते राहगीरों की मौत का सबब हो सकती है और समिति ने 2017 में नगर निगम से व्यवस्था सुधारने लिखित आवेदन किया था जिस पर नगर निगम ने पिछले साल विद्युत विभाग के माध्यम से प्राप्त बिल आफ क्वांटिटी के हिसाब से कार्य को ठेकेदार के माध्यम से क्रियान्वित कराया और वही क्रियान्वयन में बिना नियोजन और क्षमता का आकलन किये खंभे और केबल लगाये गये हैं।

वही विगत दिनों बार-बार बाधित हो रही विद्युत आपूर्ति के चलते विद्युत विभाग नव निर्मित लाइन में कुछ हिस्से को लोड से जोड़ा गया जिससे उसमें लगी केवल पिघल गयी और एलआईजी आवासों के लगभग साठ घरों में 1 दिन बिजली बंद रही बिना नियोजन के और गलत क्रियान्वयन से सार्वजनिक कोष को क्षति पहुंचाना तो है ही विद्युत विभाग एवं नगर निगम दोनों की गैर जिम्मेदाराना कार्यशैली भी है और नगर निगम और विद्युत विभाग द्वारा दी गयी बिल आफ क्वांटिटी को दोषी बताया जा रहा है वहीं विद्युत विभाग द्वारा इसे गलत क्रियान्वयन जानते हुये भी मजबूरी में इस्तेमाल करने की बात कही जा रही है ।

वही समिति द्वारा कलेक्टर को की गयी लिखित शिकायत में कहा गया है कि किसी भी तरह की घटना दुर्घटना की जिम्मेवारी नगर निगम सिंगरौली एवं विद्युत विभाग की होगी और साथ ही मांग की है कि व्यवस्था को तत्काल सुधारने हेतु निर्देशित करें ताकि व्यवस्था और सुरक्षा दोनों तय हो सके ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...