
बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न कोतवाली थाना क्षेत्र के खुटार चौकी पुलिस ने जरौंधी पंचायत भवन के पास से एक अवैध रेत के परिवहन में लिप्त ट्रेक्टर को जप्त किया है ।
वही जानकारी के अनुसार कल दिनांक 11/06/2023 मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई कि ग्राम जरौंधा लौआ नदी में एक ट्रैक्टर ट्राली में अवैध रेत लोड कर जरौंधी अमिलवान रोड से जरौंधी तरफ आ रहा है और वही चौकी प्रभारी अभिषेक पाण्डेय द्वारा मुखबिर सूचना तस्दीक हेतु पुलिस स्टाफ के साथ ग्राम जरौंधी पंचायत भवन के पास पहुंचे तो नीले रंग का सोनालिका कम्पनी का बिना नंबर का ट्रैक्टर आते दिखायी दिया जिसमें रेत लोड थी जिसको हिक्मत अमली से रोका गया और पकड़ कर उसका नाम पता पूछा गया जो अपना नाम विद्यासागर शाह पिता जगदीश प्रसाद निवासी ग्राम जरौंधा थाना बैढ़न का रहने वाला बताया जिससे रेत के संबंध में वैध कागज़ात चाहे गये जो नहीं होना बताया वाहन स्वामी स्वयं रेत लोड कर रहा था उक्त ट्रैक्टर बिना नम्बर सोनालिका कम्पनी जिसका मॉडल नंबर डीआई 35 जिसका इंजन नंबर 3100 एफएलयू 24 ई1175858 एफ 18 एवं चेचिस नंबर एच जेड जे 1185073 एस एम अंकित है ट्रैक्टर की ट्राली में रेत लोड है आरोपी चालक /वाहन स्वामी का कृत्य अपराध धारा 379, 414, भा.द.वि.एवं 4/21 खान खनिज अधिनियम दंडनीय अपराध पाये जाने पर पुलिस द्वारा गवाहों के समक्ष ट्रैक्टर एवं रेत लोड ट्राली को जप्त कर सुरक्षार्थ पुलिस चौकी खुटार में खड़ी किया गया है ।
उक्त कार्यवाही में उनि.अभिषेक पाण्डेय, सऊनि.आर.डी.वर्मा, उग्रभान वर्मा, प्र.आर. दयाशंकर शर्मा, अशोक प्रताप सिंह, गुलाब सिंह, राय सिंह, गणेश मीणा, आर. दशरथ मांझी, मनीष पाण्डेय, सुमित अर्मा का अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal