
बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न मध्य प्रदेश एमेस्योर कबड्डी एसोसिएशन भोपाल से लगातार सिगरौली कापोरेशन कबड्डी संघ के पदाधिकारियों द्वारा लगातार 04 बर्षो से मांग की जा रही थी जिसमें झ्स बार प्रदेश के सचिव ने फरवरी माह में स्वीकृति देने का आश्वासन दिया था कि एक मार्च 2023 को एम एल चौहान प्रदेश कबड्डी सचिव द्वारा सिंगरौली कारपोरेशन एरिया संघ को सीनियर पुरुष वर्ग कबड्डी चैंपियनशिप को आयोजित करने की अनुमति दी गयी ।
वही इस कबड्डी संघ के संरक्षक कांति शीर्ष देव सिंह, अध्यक्ष इंद्रप्रताप सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. विनोद राय, अमित राज, विनोद सिंह, सचिव पंकज सिंह, सह सचिव सुखचैन शुक्ला, राम सजीवन शाह और सदस्य राकेश मिश्रा है ।
वही मिली जानकारी के अनुसार 04 दिवसीय 15 जून से 18 जून 2023 को *”राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता”* सुनिश्चित किया गया जिसमे म.प्र के 52 जिलों से 75 पंजीकृत कबड्डी टीमे भाग लेगी और इस तरह प्रतियोगिता मे मध्य प्रदेश के दो खिलाडी महेश गौर और भवानी राजपूत जो भारत की सबसे बडी लीग प्रो कबड्डी के खिलाड़ी जबलपुर की टीम से भाग लेगे और वही सिंगरौली जिले में म प्र की टीम को चयनीय किया जायेगा ।
वही राजमाता चुनुकुमारी स्टेडियम बैढ़न में सुबह अपने अपने जिले के एवं वैनर टीम के साथ आये हुये प्रतिभागी का वजन नाप तौल किया जायेगा और दस्तावेजों की जाँच निवास, आधार इसके पश्चात शाम को 4 बजे से प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी जिसमें राज्य स्तरीय कबड्डी सिनियर पुरुष वर्ग का आयोजन जिले मे पहली बार कराया जा रहा है और इस आयोजन को कराये जाने से सिंगरौली जिले में खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है और इस खेल प्रतियोगिता को संपन्न कराने में सभी राजनैतिक दलों व सामाजिक संस्थाओं का सहयोग मिल रहा है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal