Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पत्रकारों से सिंगरौली जिले के नवागत एसपी मो. यूसुफ कुरैशी हुये रूबरू अपराध, सड़क दुर्घटना पर रोकथाम पर रहेगा सकारात्मक

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न आज शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित रूस्तमजी कान्फ्रेंस हॉल में जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी मीडिया से मुखाबित हुये और पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये एसपी श्री कुरैशी ने कहा कि जिले में अपराधों की रोकथाम हेतु ठोस कदम उठाये जायेंगे और वही  जिन क्षेत्रों में वाहन दुर्घटनाओं के कारण अधिक जनहानि होती है, ऐसी क्षेत्रों को हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित किया जाकर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु आवश्यक उपाय किये जायेेंगे और वही रात्रि में गश्त के दौरान अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाये और इसके लिये आवश्यक कदम उठाये जायेंगे ।

उन्होने कहा कि जिले में संचालित विभिन्न औद्योगित परियोजनाओं में बड़े वाहनों द्वारा दुर्घटना होने पर कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा न हो इसके लिये संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक बल के साथ तत्काल गतंव्य स्थान पर पहुंचकर एवं प्रशासन अधिकारियों से समन्वय कर पीड़ित परिवार को यथाशीघ्र सहायता उपलब्ध करायें इसके लिये उन्हें निर्देशित किया गया है ।

पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुये एसपी श्री कुरैशी ने कहा कि जिले की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने हेतु आवश्यक कदम उठाये जायेंगे और इसके लिये सबको जागरूक करने की जरूरत है और वही पुलिस जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित करेगी और उन्होने कहा कि जिले भर में लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरूस्त कर संदिग्ध गतिविधियां पर नजर रखी जायेगी जिससे अपराध होने से पहले ही उसपर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके ।

वही नवागत पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये बताया कि 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री कुरैशी इसके पहले सेनानी २३वीं वाहिनी बिसबल भोपाल में पदस्थ थे और इससे पहले वे शिवपुरी, इंदौर और डिंडौरी एसपी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मूल रूप से मुरैना जिले के रहने वाले श्री कुरैशी की शिक्षा मुरैना और ग्वालियर से हुयी है और इसके पूर्व में श्री कुरैशी का चयन राज्य प्रशसनिक सेवा में भी हुआ था और इसके बाद आईआरएस में भी चयनित हो चुके हैं लेकिन उन्होने आईपीएस को चुना और आईपीएस में वह चयनित हुये।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.के.वर्मा, बरगवां थाना प्रभारी आर.पी.सिंह, नवानगर थाना प्रभारी रावेन्द्र द्विवेदी, आरआई आशीष तिवारी सहित पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...