ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 29/03/2023

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न बरगवां थाना अंतर्गत कल विगत दिवस दिनांक 28/03/2023 को लगभग शाम 7 बजे के बीच बैढ़न – बरगवां मार्ग गडरिया घाटी में पहुंचे थे तभी 2 मोटर साइकिल मे 4 लोग सवार होकर पीछा कर रहे थे 4 लड़के जिनकी उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के थे जो सुनसान जगह पाकर ओवरटेक कर रोक लिये विरोध करने पर मारपीट कर की डिग्गी में रखे हुये ₹90 हजार रूपये छीन लिये और अलग से घरेलू खर्च हेतु जेब में 12 हजार रखा था उसे भी छीन लिये थे ।
वही फरयादी रामप्रकाश बैस पिता साधुराम बैस उम्र 26 वर्ष निवासी पिपरा थाना बरगवां ने दिनांक 28/03/2023 को रिपोर्ट किया कि 27/03/2023 को पिताजी के द्वारा आईडीबीआई बैंक शाखा बैढ़न से ₹1 लाख पैतिस हजार निकाले थे जिसमे से कुछ पैसे बैढ़न मे उधारी पटा दिये थे जो वापस शेष रूपये मोटर साइकिल से लौट रहे थे तभी गड़ेरिया घाटी मे यह घटना घटी थी ।
वही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा ने इस घटना का खुलासा करते हुये बताया कि सिंगरौली पुलिस की सक्रियता को देखते हुये 24 घंटे के अंदर चारों आरोपियों के साथ साथ जिससे कुल ₹92500/- रूपये नगद, घटना मे उपयोग 1 आईडी कार्ड और दो मोटर साइकिल एमपी 66 एमजे 0652 एवं एमपी 66 एमएच 8416 कुल ₹1लाख 20 हजार रूपये कीमती, 4 नग गमछे, 4 नग मोबाइल 50 हजार कीमती का सामान बरामद किया गया ।
*आरोपी गण के नाम प्रकार है*
(1)नीरज कुमार पाण्डेय पिता इंद्रेश प्रसाद पाण्डेय उम्र 27 वर्ष निवासी हरदी थाना बैढ़न, (2) रवि कुमार शर्मा पिता मिथिला प्रसाद शर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी करहिया थाना बैढ़न, (3) आशीष उर्फ़ विनय पाण्डेय पिता स्व. बद्री प्रसाद पाण्डेय उम्र 26 वर्ष निवासी हर्दी थाना बैढ़न (4) संतोष कुमार पटेल पिता रामलल्लू पटेल उम्र 27 वर्ष निवासी बिहरा थाना बैढ़न के है वही जो 3 आरोपियो पर पहले से थाना बैढ़न में गंभीर अपराध मे लिप्त रहे है।
उक्त कार्यवाही में बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह, एएसआई अनिल मिश्रा, संजीत सिंह, अनुज प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक दीपनारायण केवट, आरक्षक विकेश सिंह, थाना बैढ़न प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिंह सेंगर, चौकी प्रभारी खुटार उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार पाण्डेय, आरआई आशीष तिवारी की अहम भूमिका रही है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal