ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 28/03/2023
संयुक्त मोर्चा आई.सी.डी.एस. परियोजना अधिकारी संघ, पर्यवेक्षक संघ, कार्यकर्ता / सहायिका संघ (म. प्र.) के सयुंक्त तत्वाधान में
अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल जारी, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को निराकरण हेतु सौंपा ज्ञापन पत्र

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न सयुंक्त मोर्चा आईसीडीएस परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं ने प्रदेश के आह्वान पर जिले में भारी संख्या में आल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) प्रदेश सचिव कामरेड संजय नामदेव के नेतृत्व में (माजन मोड़) राजीव चौक से रैली प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर प्रतिनिधि तहसीलदार को माँगपत्र का ज्ञापन सौंपा गया ।
वही कामरेड संजय नामदेव ने आंदोलन को संबोधित करते हुये कहा कि विगत वर्षों में तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के वेतनमान सीडीपीओ के समकक्ष हो गया है पर्यवेक्षकों का 2400 ग्रेड से बढ़ाकर 9300 पे ग्रेड किया जाये और इसी प्रकार अन्य लोगो का वेतनमान सहित नियमित करने के साथ साथ कुल 17 सूत्रीय माँगपत्र का निराकरण हेतु सिंगरौली तहसीलदार रमेश कोल को ज्ञापन सौपा गया और वही खबर लिखें जाने तक अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल जारी है ।
मौके पर परियोजना अधिकारी शैलेंद्र साकेत, सत्येंद्र सोंधिया, पर्यवेक्षक सरोज सोमवारी,आशा मिश्रा, मीनाक्षी शुक्ला, श्यामवती सिंह काम. अरुण सिंह, अजय, आनंद, रेखा तिवारी, शीला मिश्रा, रेखा, मृदुला सिंह, राजकुमारी सहित अन्य परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका सैकड़ों की संख्या में मौजूद रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal