ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 31/12/2022
संविदा स्वास्थ्य कर्मी स्टाप – नर्सेस के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर आज 15 वे दिन जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर अस्पताल की व्यवस्था चरमराई प्रसूता कक्ष एक नर्स भगवान भरोसे, परिजन घंटों इंतजार

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन अभी-अभी जिला चिकित्सालय व सह ट्रामा सेंटर बैढन अस्पताल में स्टाफ नर्स के हड़ताल पर जाने की वजह से नर्स व स्टाप कमी होने के कारण जो सामने दिखा है प्रसूता कक्ष और आस पास कक्ष के प्रसूता मरीज भर्ती हैं ठीक से उपचार नहीं हो पा रहा है उनको जैसे – ब्लड सैंपल , ब्लड क्रॉस मैच, ब्लड चढ़ाने हेतु अन्य मरीज के परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है ।

इनका कहना है
वही सीएमएचओ डॉ. एन.के.जैन से जानकारी ली गयी तो उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन से बात करके आप बताये ।

इनका कहना है
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. ओपी झा से बातचीत की गयी तो उन्होंने कहा कि अस्पताल के स्टाफ एवं नर्स हड़ताल पर जाने की वजह से की बहुत कमी है किसी प्रकार से जिला चिकित्सालय चला पा रहा हूं ।
वहीं पर मरीज और परिजन बताते है कि इंडियन रेडक्रॉस ब्लड बैंक एनटीपीसी विन्ध्यनगर द्वारा कम समय मे आसानी से ब्लड उपलब्ध होने के बावजूद मरीज के परिजन ब्लड चढ़वाने के लिए परेशान नजर देखे गये जा रहे है कारण जो भी हो ।
वही जिला अस्पताल की व्यवस्था एवं दुरुस्त करने हेतु जिला कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं कि ताकि गम्भीर उपचार वाले मरीजों का जान बचाई जा सकें । जनहित में जारी ।।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal