ब्रेकिंग न्यूज़ – 03/04/2023

बढ़ता कारवाँ (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार) सिंगरौली :- जिले में विगत दो दिवस से शीत लहर के प्रभाव से तापमान प्रातः काल 8 डिग्री से कम होने तथा कोहरे के कारण विजबिलटी अत्यन्त न्यून है, जिससे छात्र / छात्राओं के आवागमन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है, फलतः जिला अन्तर्गत संचालित समस्त शासकीय / अशासकीय / आई.सी.एस.ई / सी.बी.एस.ई एवं अन्य बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र – छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।
अतः उक्त स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए नर्सरी से कक्षा 08 वीं तक समस्त विद्यालयों के संचालन का समय आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से प्रातः 10.00 बजे से नियत किया जाता है।
माध्यमिक तक की कक्षायें प्रातः 10.00 बजे के पूर्व संचालित नही की जावेगी यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal