Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नगर निगम क्षेत्र में लाखों रुपये की लागत से सर्व सुविधा युक्त हाईटेक शौचालय का नगर निगम महापौर – अध्यक्ष – विधायक ने किया लोकार्पण

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 30/12/2022

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन अभी-अभी नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासन द्वारा लाखो रुपये की लागत से निर्मित सर्व सुविधा युक्त व हाईटेक शानदार सामुदायिक व सार्वजनिक कुल लगभग 6 शौचालयों का लोकार्पण के अवसर पर मुख्य

अतिथि रही नपानि सिंगरौली महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि सिंगरौली सदर विधायक रामलल्लू वैश्य, नपानि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, आदर्श वार्ड 40 बैढन पार्षद श्रीमती सीमा जायसवाल के द्वारा पूजा पाठ कर फीता काटकर शौचालय का शुम्भारभ किया गया ।

वही बताया जा रहा है कि नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता बनाये रखने निःशुल्क में उपयोग करने हेतु कचनी के घसिया बस्ती में 1, नवानगर (सामुदायिक भवन के पास) 1, सिमपलेक्स कॉलोनी व मटवई गेट बस्ती 2, तेलगवा सामुदायिक भवन (शासकीय उचित मूल्य दुकान के पास) 1 सामुदायिक शौचालय, स्नानागार, मूत्रालय और वही बैढन शहर के मल्हार पार्क (बिरसा मुंडा चौपाटी के पास) 1 सार्वजनिक हाईटेक शौचालय, स्नानागार का शुभारंभ किया गया और वही बिरसा मुंडा के पास शौचालय स्नानागार का शुल्क लगेंगे ।

वही बताते हैं कि निर्माण एवं व्यवस्था बनाये रखने हेतु सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन भोपाल के द्वारा 30 वर्षों तक रखरखाव किया जायेगा ।

वही स्वच्छता को लेकर के नगर निगम के महापौर, अध्यक्ष, विधायक के द्वारा अपने- अपने स्वच्छता के प्रति महत्वपूर्ण वक्तव्य दिये गये ।

उक्त लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित नगर निगम के एमआईसी सदस्य, पार्षद संतोष शाह, नगर निगम कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, उपयंत्री पीके सिंह, एसएन द्विवेदी, पूर्व पार्षद हीरालाल सोनी, हरिदास गुप्ता, अमित यादव, अर्जुन गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि रामब्रिज चौरसिया, शौचालय संचालन कर्ता सहित जनप्रतिनिधि व वार्ड वासी मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...