बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//बैढ़न//खुटार//राघवेन्द्र सिंह

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र सिंह द्वारा अवैध कारोबार व नशा के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत खुटार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय के हाथों एक और सफलता हाथ लगी है।आपको बता दे कि खुटार चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की चितरबईकला के ललमटिया तिराहा में मटुकलाल शाह अपने लाल रंग के महिंद्रा ट्रैक्टर से अवैध रेत लेकर गहिलरा आ रहा है।जिसके बाद सिंगरौली पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक के मार्गदर्शन में कोतवाली टी आई अरुण पाण्डेय के सतत निगरानी में खुटार चौकी प्रभारी अभिषेक पाण्डेय को बड़ी सफलता हाथ लगी जब क्षेत्र में अवैध रेत का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को जप्त किया गया।पुलिस द्वारा पूछने पर चालक ने अपना नाम अवलेश कुमार शाह पिता सूरत लाल शाह निवासी चितरबईकला बताया तथा ट्रैक्टर मटुकलाल शाह का होना बताया। चालक ने बताया कि मालिक मटुकलाल शाह के कहने पर उसने अवैध रेत को लोड कर परिवहन कर रहा था।खुटार चौकी पुलिस ने रेत लोड ट्रैक्टर व ट्राली सहित जप्त कर अपराध क्र. 0268/22 धारा 379,414 भादवि एवं 4/21 खनिज अधिनियम पंजीबद्ध किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अरूण पाण्डेय, चौकी प्रभारी अभिषेक पाण्डेय, सउनि आर.डी.वर्मा, प्रआर राय सिंह, गुलाब सिंह, आरक्षक मनीष पाण्डेय, सुमित अर्मा, दशरथ मांझी, शिखा मालवीया, सैनिक रविन्द्र मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal