Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

स्वच्छता मिशन डायरेक्टर द्वारा चाचा नेहरू पार्क को वीसी के माध्यम से लिया फीडबैक, अन्य जिला 4 आर आर मॉडल अपनाये

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 03/12/2022

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी – नीरज पाण्डेय) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा चाचा नेहरू पार्क निर्मित है जिसमें पार्क में वेस्ट मटेरियल (कचरा) से निकलने वाला सामग्री को रंग रोगन कर पार्क को सजाया गया है ।

वही चाचा नेहरू पार्क में वेस्ट मटेरियल से निकले हुये मोटरसाइकिल, कार, विकलांग रिक्शा पार्क में रखे गये है और उसके पास खड़े होकर सेल्फी प्वाइंट बन गया है और वही सेल्फी लेने का ताता लगा हुआ है और वेस्ट मटेरियल से निकलने वाले टायर वगैरह में रंग रोगन कर लगाया गया है जो पार्क का सुंदरता बढ़ा रहा है ।

वही आज सुबह – सुबह में नगर निगम आयुक्त पवन सिंह ने चाचा नेहरू पार्क का निरीक्षण कर फीडबैक लिया गया और इसके उपरांत स्वच्छता मिशन डायरेक्टर भोपाल के द्वारा वीसी के माध्यम से चाचा नेहरू पार्क में वेस्ट मैटेरियल से सजे हुये को देखा व सुना गया और वही श्री डायरेक्टर द्वारा पूरे मध्यप्रदेश के सिंगरौली बैढन के चाचा नेहरू को देखकर सराहा गया और वही मध्य प्रदेश के चार संभाग जबलपुर, रीवा, सागर, शहडोल वीसी के माध्यम से देखा एवं सुना गया और वही कहा गया सिंगरौली जिले के बैढन चाचा नेहरू पार्क की तरह स्वच्छता एवं वेस्ट मटेरियल से सजावटी को अपनाये जाये और वही 4 आर पार मॉडल अपनाये जाये ।

मौके पर नगर निगम से प्रवीण गोस्वामी, पीके सिंह, जितेंद्र सिंह, आशीष शुक्ला, अमित सिंह, रावेंद्र सिंह, शशांक गौतम, नितेश सिंह, अशोक त्रिपाठी, नगर निगम अन्य अधिकारी कर्मचारी एआइसी टीम के सदस्य रोहित चौरसिया फाइन आर्ट के छात्र- छात्राये सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...