ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 05/12/2022

BK NEWS: सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन सिंगरौली जिले के सरई थाना अंतर्गत धरौली गांव का निवासी राजबहादुर पनिका पिता रामप्रसाद पनिका उम्र लगभग 19 वर्ष विगत दिवस 04/12/2022 को सुबह लगभग 10:00 बजे संदिग्ध अवस्था में मौत हुई जो परिजनों ने सरई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये हैं जांच का विषय बना हुआ है ।
वही विगत दिवस 03/12/2022 को दोपहर लगभग 1:30 से 2:00 के बीच सरई पुलिस के द्वारा सरई थाना लाया गया था जिसे उसी दिन रात लगभग 8:00 बजे के बीच छोड़ दिया गया था और वहीं परिजनो ने गंभीर आरोप लगाते हुये बताते हैं कि राजबहादुर पनिका को सरई पुलिस की मारपीट से मौत हुई है और वही पुलिस पक्ष का कहना है कि ठंड लगने के कारण मौत हुई है जो जाँच का विषय बना हुआ है ।
वही परिजन बताते है कि डॉ. रामकृपाल शाह पिता रामशरण शाह ग्राम रैला ने रुपये पैसे के लेनदेन को लेकर के शिकायत की गयी थी जिसे सरई थाना लाया गया था ।
इनका कहना है
सरई थाना प्रभारी निरीक्षक नेहरू खंडाते सेबबात की गयी तो उन्होंने कहा कि सरई थाना में राजबहादुर पनिका से कोई मारपीट नहीं की गयी है सीसी कैमरे में फुटेज मौजूद है और वही ठंड लगने के कारण मौत हुई है पीएम रिपोर्ट में दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा ।
वही परिजन मारपीट व मौत को लेकर निष्पक्ष जांच कराते हुये दोषियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही एवं उचित मुआवजा और नौकरी के लिये सुबह से लेकर शाम तक पुलिस अधिकारी, परिजन जिले के जनप्रतिनिधि सहित अन्य ग्रामीण वासी जिला चिकित्सालय ट्रामा सेंटर बैढन अस्पताल परिसर के बाहर मांग को लेकर अड़े रहे और देर शाम को शव का पीएम कराकर अंतिम संस्कार हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा गृह ग्राम धीरौली भेजा गया और वही ग्रामीणों का कहना है कि सरई थाना प्रभारी टीआई को हटाने की मांग की गयी है खबर लिखे जाने तक सरई थाना में पदस्थ अशोक यादव आरक्षक को थाना से हटा दिया गया है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal