प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये हुये संयुक्त मोर्चा मध्य प्रदेश के तत्वाधान में आयोजित
किसान व मजदूरों के हितों की लड़ाई हेतु एक दिवसीय प्रदेश व्यापी आमसभा रैली प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन पत्र

बढ़ता कारवाँ/भोपाल (जमुना सोनी) आज दिनांक 26/11/2022 को एक दिवसीय प्रदेश व्यापी सँयुक्त मोर्चा मध्य प्रदेश के तत्वाधान में प्रदेश भर के आये हुये किसानो व खेती मजदूरो की हितो की लड़ाई लड़ने हेतु अखिल भारतीय

किसान सभा मध्य प्रदेश, और ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन मध्य प्रदेश के साथ प्रदेश के कई जिलों व अन्य प्रदेश के 22 संगठनों ने भोपाल के शाहजनी पार्क में धरना प्रदर्शन करते हुये सर्मथन दिया और आमसभा के बाद सड़क पर प्रदर्शन कर रैली निकालते हुये मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के नाम प्रतिनिधि को माँग पत्र का ज्ञापन गया ।

वही संयुक्त मोर्चा द्वारा कहा गया कि किसानों व मजदूरों की मांगे अगर 15 दिवस के बाद नहीं मानी गयी तो प्रदेश के विभिन्न जिलों में किसान और मजदूरों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार व शासन प्रशासन की होगी ।

मौके पर प्रहलाद दास बैरागी, पूर्व विधायक डॉ सुनीलम, कामरेड सरोज बादल, कामरेड संजय नामदेव, कामरेड अरविंद श्रीवास्तव, मनोहर मरोठा, राहुल वासनिक, बीएम नामदेव सहित संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं मध्य प्रदेश के कई जिलों से किसान मजदूर पदाधिकारी महिलाये – पुरुष, बुजुर्ग, नौजवान युवा हजारों की संख्या में उपस्थित रहे ।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal