Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नगर निगम के गनियारी वार्ड पार्षद प्रतिनिधि के द्वारा हितग्राहियों को किया जा रहा है गुमराह, पात्र हितग्राही परेशान

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 28/11/2022

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन केंद्र और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत (बीएलसी) कच्चा घर से पक्का घर बनाने हेतु केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा ढाई लाख रुपये का अनुदान राशि पक्का मकान बनाने हेतु हजारों की सँख्या में पात्र हितग्राहियों दी गयी है और आगे दी जा रही है जिसमें नगरीय क्षेत्र के नगर पालिक निगम सिंगरौली कार्यालय के ऊपर आवास विभाग का कार्यालय स्थापित है जिसमे फार्म वगैरह जमा है और जमा भी होता है ।

वही कई मामला सामने आया है कि फिर कोई कार्यालय शॉपिंग व्यवसायिक प्लाजा से बार – बार फोन आता है कि 100 रुपये का शपथ पत्र आकर दीजिये जो पात्र हितग्राही तुलसा देवी पति जमुना जो कई महीने से लकवा ग्रस्त हैं उठ बैठ नहीं सकती हैं उनके पति मजदूरी वगैरह का कार्य करते हैं जिनको वही बार – बार हितग्राही को फोन करके परेशान किया जाता है कि जबकि आवेदन के समय पर ₹100 रुपये का स्टाम्प पर शपथ पत्र उनके पति द्वारा लगातार अभी तक दो बार नगर निगम के आवास विभाग में जमा कर दिया गया और वही स्टांप शपथ पत्र फाइल में न लगाकर के यहां वहां रख दिया गया है केवल बार-बार फोन लगाकर परेशान किया जाता है ।

वही हितग्राही तुलसा देवी के पति जमुना निवासी गनियारी परेशान होकर नगर निगम कार्यालय के आवास विभाग के चक्कर काटने को मजबूर है और वही इसी प्रकार कई हितग्राही और परेशान हैं आवास विभाग के कर्मचारी से पूछा गया तो शपथ पत्र को फाइल में सामने लगा दिया जाय और कर्मचारी द्वारा बताया गया कि फाइल अभी दूसरे जगह गयी है ।

वही कुछ लोग बताते हैं कि आवास की फाइल में नोटशीट लगा कार्यालय में न हो करके गनियारी वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि के पास फाइल जांच के लिये गयी हुई है जबकि इसके पूर्व में नगर निगम के वार्ड प्रभारी, नोडल अफसर आवास विभाग द्वारा जांच पड़ताल कर लिया गया इसके बावजूद पात्र हितग्राही फाइल में स्टाम्प शपथ लगवाने के लिये यहां-वहां भटक रहे है और वही क्या कहें सत्ता की हनक कहे कि आवास विभाग की लापरवाही जांच का विषय बना हुआ है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

एनसीएल माइनस क्वार्टरों में निर्माण कार्य पर उठे सवाल, ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप।

कुलदीप सिंह (सन्नी) BK-NEWS/सिंगरौली/मोरवा:- सिंगरौली Northern Coalfields Limited (एनसीएल) के माइनस क्वार्टरों में हो रहे ...