ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर मांगों को लेकर
एक दिवसीय संसद मार्च व जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर आमसभा सम्पन्न

बढ़ता कारवाँ/नई दिल्ली/ जंतर – मंतर (जमुना सोनी) आज दिनांक 25/11/2022 को ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर एक दिवसीय देश के कोने – कोने से भारी संख्या में आये हुये यूथ फेडरेशन के छात्र – छात्राये, नौजवान और पदाधिकरियो ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और सरदार भगत सिंह को

याद करते हुये नई दिल्ली पार्लियामेंट मार्च कार्यक्रम में शामिल हुये और वही नई दिल्ली के जंतर – मंतर धरना स्थल पर मुख्य मांग निःशुल्क सामान शिक्षा का अधिकार, स्वास्थ्य सुविधा, बेरोजगारी दूर करने, मजदूर, किसान, नौकरी इत्यादि को लेकर जैसे माँगो को लेकर के एक दिवसीय रैली प्रदर्शन कर आम सभा की गयी जिसमे हजारों की संख्या लोग मौजूद रहे ।

वही मध्य प्रदेश के अन्य जिलों के साथ- साथ सिंगरौली जिले से कामरेड संजय नामदेव, अरुण सिंह, बीएम नामदेव, अक्षय कुमार, प्रमोद नामदेव, बृजेश जायसवाल, रामप्रकाश जायसवाल, अरविंद सहित भारी संख्या में सैकडों यूथ फेडरेशन के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal