Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कोटेदार और हितग्राही में तू-तू मैं-मैं की स्थिति, सर्वर ठीक कराने की उठी मांग*

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 23/11/2022

शासकीय उचित मूल्य दुकान में लगे पीओएस मशीन का सर्वर रुक – रुककर चलने से

कोटेदार और हितग्राही में तू-तू मैं-मैं की स्थिति, सर्वर ठीक कराने की उठी मांग

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी)बैढन जिले भर में शासकीय उचित मूल्य दुकान में पीओएस अंगूठा लगने वाला मशीन का सर्वर रुक – रुककर चलने के कारण हितग्राही बुजुर्ग महिलाएं पुरुष बच्चे, नौजवान अपना काम वगैरह छोड़कर घंटो लाइन में लगे हुये हैं प्रति व्यक्ति का अंगूठा लगने में 15 से 20 मिनट लग रहा है और ऐसे में तू-तू मैं-मैं की स्थिति बनी हुई है ।

वही कोटेदार से जानकारी ली गयी तो बताया गया कि सरवर रुक रुककर चलने के कारण एक आदमी का 15 से 20 मिनट अंगूठा लग पा रहा है और ऐसे में हितग्राहियों और कोटेदार तू-तू मैं -मैं की स्थिति बनी हुई है क्योंकि खाद्यान्न लेने के चक्कर में मजदूरी का नुकसान हो रहा है और ऐसे में जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी व जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करना चाहता हूं कि सरवर को ठीक कराते हुये हितग्राहियों को सुविधा उपलब्ध हो सके ताकि तू – तू, मैं- मैं की स्थिति बनी न रहे ।

वही बताया जा रहा कि *”मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना”* के तहत खाद्यान्न राशन 1 रुपये किलो वितरण किया जा रहा है जिसमें *”प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना”* के तहत नि:शुल्क में मिलने वाला खाद्यान्न राशन आवंटन न होने के कारण वितरण नहीं हो पा रहा है क्योंकि राशन स्टॉक कोटा में उपलब्ध नहीं हो सका है उसके लिये भी हितग्राही और कोटेदार में संघर्ष की स्थिति बनी है ।

वही कोटेदार से जानकारी ली गयी तो बताया गया कि 28 नवंबर तक में “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण नि:शुल्क वाला खाद्यान्न राशन उपलब्ध होगा तो 1 दिसंबर से वितरण फिर से किया जायेगा ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...