ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 22/11/2022
अंतरराज्ययीय बस स्टैंड में नगर निगम प्रशासन द्वारा निर्मित आश्रय स्थल
दुकान की छत सीपेज होने से आश्रय स्थल का शौचालय व स्नानागार में ताला बंद, तत्काल ठीक होगा आयुक्त – पवन सिंह

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन अंतरराज्ययीय बस स्टैंड के बगल में दुकान के ऊपर आश्रय स्थल निर्मित है जिसमें मध्य प्रदेश सरकार की मंशा है कि यात्री लोग नि:शुल्क में रात निवास कर सके हैं जो लगभग 1 सप्ताह से शौचालय एवं स्नानागार में ताला बंद पड़ा हुआ है और वही रात में रुकने वाले यात्री शौचालय एवं पेशाब करने हेतु काफी परेशान होते है और वही पीने हेतु पानी वाटर फिल्टर मशीन कई महीने से खराब व बंद पड़ा हुआ है ।
वही बताते हैं कि दुकान के ऊपर आश्रय स्थल बना हुआ है जिसके कारण शौचालय एवं स्नानागार का निकलने वाला गन्दा पानी दुकान छत के नीचे सीपेज हो रहा है जिसके कारण शौचालय एवं स्नानागार में ताला बंद पड़ा हुआ है और वही ड्यूटी में मौजूद केयर टेकर से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि हमने नगर निगम के उपयंत्री पीके सिंह को जानकारी दी है अभी तक कोई सुधार कार्य नही कराया गया है केवल आश्वासन दिया गया है और वही ऐसे में रात में रुकने वाले यात्रियों को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ता है ।
वही यात्रियों ने माँग की है कि जल्द से जल्द दुकान का छत सीपेज होने से रिसाव बंद कराने और पीने का पानी लगे फिल्टर वाटर मशीन का सुधार कराते हुये शौचालय व स्नानागर को खुलवाये जाने की माँग की है और वही नगर निगम के उपयंत्री पीके सिंह से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया ।
इनका कहना है
नगर निगम आयुक्त पवन कुमार सिंह से बात की गयी तो समस्या के बारे में बतायी गयी तो उन्होंने कहा तत्काल ठीक करवाने की बात कही गयी ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal