ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 02/11/2022

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी – सलीम खान) बैढन सिंगरौली जिले के चितरंगी तहसील के अंतर्गत क्योटली (केरवा नाला के पास) आज “अपना ढाबा”शुभारम्भ के दौरान मुख्य अतिथि दैनिक कालचिंतन अखबार के संपादक आरके श्रीवास्तव और होटल संचालक रविदत्त सिंह चंदेल के द्वारा विधिवत पूजा पाठ कर ढाबा का उद्घाटन किया गया ।
वहीं बताते है कि चितरंगी – घोरावल मुख्य मार्ग जो उत्तर प्रदेश – मध्य प्रदेश को जोड़ता है और वही केरवा नाला के पास ट्रांसपोर्टर राहगीर लोगों के सुविधा हेतु ढाबा खोला गया है जिसमें चाय – नास्ता, शुद्ध शाकाहारी व मांसाहारी भोजन 24 घंटा सेवा उपलब्ध रहेगा, क्योंकि इससे पहले इस मुख्य मार्ग में ट्रांसपोर्टर राहगीर जंगली लंबा रास्ता होने के कारण भोजन नास्ता वगैरह के लिये तरसते थे इन सब बातों को देखते हुये समाजसेवी रविदत्त सिंह चंदेल अपने सहयोगियों के साथ यह ढाबा खोलने का निर्णय लिया गया ताकि ट्रांसपोर्टर राहगीर अन्य लोगों को नाश्ता भोजन वगैरह मिल सके और उनका कहना है कि सेवा भाव के माध्यम से ढाबा खोला गया है होटल मालिक रविदत्त सिंह चंदेल का कहना है कि कोई भी फौज से व्यक्ति हो या फौज में सेवाये दे रहे हैं तो उनके लिये ढाबा में नाश्ता भोजन नि:शुल्क में सुविधा उपलब्ध है ।
मौके पर समाजसेवी अभिषेक सिंह गहरवार, राजेश सिंह चंदेल, सलीम खान, जमुना सोनी, ब्लाडर केवट, राजपति साहू, बब्बू, आकाश सिंह भारी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal