Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बदहाल राष्ट्रीय राजमार्ग NH 39 के कारण लुटने एवं मारपीट का शिकार होती जनता द्विवेदी बस सर्विस के मामले की हुई लिखित शिकायत।

ब्रेकिंग न्यूज़ – 04/11/2022

बढ़ता कारवां (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार) सिंगरौली :-सिंगरौली सीधी को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग NH 39 की बदहाली के आंसू लगातार दशकों से बह रहा है सिंगरौली से सीधी तक की महज लगभग 120 किलोमीटर कि यह सड़क आज तक नहीं बन पाई है 10 वर्ष लगभग बीत चुके हैं एवं अभी भी आने वाले समय में यह सड़क कब तक पूरी हो सकेगी इस बारे में भी कुछ कह पाना अभी जल्दबाजी होगी परंतु एक बात तो साफ है बदहाल सड़क को लेकर जनता भले ही हाय तौबा कर रही हो एवं इस बदहाल सड़क की कीमत एवं इसका खामियाजा आम जनता को ही भुगतना पड़ रहा है फिर चाहे वह आम आदमी का निजी बसों में सफर करना हो या फिर निजी वाहनों को किराए पर लेकर सफर करना हर तरफ का भार जनता की जेब पर स्पष्ट तौर पर दिखाई पड़ता है तो वहीं दूसरी तरफ निजी बसों में सफर करने वाली जनता से जबरन ज्यादा किराया वसूला जाता है यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि संबंधित मामले में पीड़ित के द्वारा जिला कलेक्टर के समक्ष लिखित आवेदन देकर मामले की शिकायत की गई है।

पीड़ित ने की सिंगरौली कलेक्टर के समक्ष शिकायत-

मामले पर यदि गौर करें तो नितेश यादव नाम के व्यक्ति ने सिंगरौली कलेक्टर के नाम लिखित आवेदन आवक जावक शाखा में देकर संबंधित मामले की शिकायत की है शिकायत पत्र में पीड़ित ने कहा है कि द्विवेदी बस जो कि सीधी से चलकर सिंगरौली आती है संबंधित बस के कंडक्टर के द्वारा अभद्रता मारपीट एवं जबरन ज्यादा किराया वसूला जाता है जब उससे संबंधित किराए को लेकर बात की जाती है तब कंडक्टर गुंडागर्दी पर उतारू हो जाता है हालांकि यात्रियों के साथ अभद्रता आए दिन होती रहती है परंतु संबंधित मामले को लेकर कभी-कभार ही मामले की शिकायत की जाती है हालांकि इस पूरे मामले पर यदि गौर करें तो बरगवां से देवसर तक की प्रमुख सड़क महीनों से आवागमन बंद है एवं बरगवां से देवसर जाने वाले मार्ग को जिला प्रशासन के द्वारा परिवर्तित किया गया है संबंधित मार्ग के परिवर्तित होने के बाद अब निजी बस संचालक दूरी बढ़ने का हवाला देकर ज्यादा किराया वसूल कर रहे हैं जबकि संबंधित मामले को लेकर किराए में बढ़ोतरी नहीं की गई है अब ऐसे में सवारियों एवं बस संचालकों या बसों में कंडक्टरों के बीच जनता और कंडक्टर की तू तू मैं मैं रोजमर्रा देखा जा रहा है हालांकि इस पूरे मामले की लिखित शिकायत होने के बावजूद इस मामले पर क्या कार्रवाई होती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा परंतु एक बात तो साफ है कि संबंधित मामले में जनता ही बलि का बकरा बनती दिखाई पड़ रही है।

हाल ही में कुछ दिन पहले द्विवेदी बस जो कि परिवर्तन मार्ग में दुर्घटना का शिकार हो गई थी गनीमत रही कि किसी की जान नही गई किन्तु यह परिवर्तन मार्ग कभी भी किसी दुर्घटना को दावत दे सकता है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...