ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 29/10/2022
“स्वच्छता अभियान” के तहत साहब इधर भी इनायत हो जाये शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बलियरी सपीम गति अवरोधक बनवाने की उठी मांग

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय में मेन रोड इंदिरा चौक विंध्यनगर रोड से लेकर राजीव चौक माजन मोड़ तक केवल साफ- सफाई की जाती है और वही महापर्व छठ के अवसर पर तालाब घाट का साफ-सफाई व रास्ता बगैरह का कार्य किया जा रहा है ।

वहीं पर गैस फैक्ट्री रोड शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बलियरी स्कूल के आसपास, शांतिनगर इंद्रा कालोनी शिवमंदिर के आसपास, बीजपुर रोड नवज्योति स्कूल तिराहा (स्व.जमुना सिंह घर के आसपास), टॉकीज के पीछे साकेत बस्ती रोड, थाना रोड सहित नगर निगम क्षेत्र के अन्य कई बस्तियों में जगह – जगह पर नालियां भरी व

पटी हुई है सड़क के किनारे झाड़ लगा हुआ और वही नाली न होने से कई जगहों पर घरों का गन्दा पानी निकलने वाला सड़क पर बहता रहता है और वही आवागमन करने में लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ता है और मेन रोड से अंदर की बस्तियों में स्वच्छता अभियान के तहत कभी कभार साफ-सफाई की जाती है और वही इस समय साफ सफाई का कार्य नदारद है और नालियां भरी बजबजा रही है ।

वही कहीं कहीं सड़क – नाली ही नही बना है और बड़े-बड़े बिल्डिंग बने हुये हैं उपभोक्ताओ द्वारा संपत्ति कर जमा करने के बावजूद सुविधाओ से आज भी वंचित है ।
वही स्थानीय जन बताते हैं कि शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बलियरी फैक्ट्री रोड के पास गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) न होने के कारण आये दिन घटना दुर्घटनाएं होती रहती हैं क्योंकि यहां पर स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों का आवागमन होता रहता है ।
वही नाली – सड़क, झाड़ की साफ – सफाई करवाने व नाली – सड़क, स्पीड ब्रेकर बनवाने को लेकर जनहित में स्थानीय जनों ने नगर निगम प्रशासन से माँग की है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal