Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिला वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई सिंगरौली की बैठक हुई सम्पन्न

जिला वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई सिंगरौली की बैठक हुई सम्पन्न

व्यापारियों के हित को देखते हुये व्यवसायिक शॉपिंग प्लाजा पर हुई चर्चा – राजाराम केशरी

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन रामलीला के पास स्थित गुरुकृपा लॉज में प्रांगण में जिला वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई सिंगरौली के अध्यक्ष राजाराम केशरी के अध्यक्षता में सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गयी थी जिसमें संभागीय वैश्य महासम्मेलन सीधी में होना पारित हुआ और वही अन्य विषयों पर परिचर्चा हुयी और आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा प्रस्तुत की गयी जिसमे अतिशीघ्र एक सम्मान समारोह व संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गयी ।

वही इस बैठक में मुख्य रूप से युवा जिलाध्यक्ष आशुतोष सोनी, कमलेश सोनी (प्रभारी) ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे और साथ
ही युवा प्रकोष्ठ को मजबूती प्रदान करने के लिये विभिन्न सुझाव दिये गये और वही वैश्य महासम्मेलन की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता व ज्योति चौरसिया (उपाध्यक्ष) ने महिला प्रकोष्ठ को सशक्त बनाने हेतु अतिशीघ्र एक सम्मेलन का सुझाव दिया गया है और वही वैश्य महासम्मेलन के जिला प्रभारी सुरेश गुप्ता (सांस्कृतिक प्रकोष्ठ) ने सदस्यता अभियान चलाने पर बल दिया और संगठन को मजबूत करने के लिये सुझाव दिया गया और इस बैठक के अध्यक्षता कर रहे राजाराम केशरी ने आमंत्रित सभी विंग के पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत करते संभागीय वैश्य महासम्मेलन सीधी में आयोजित करने हेतु पारित हुआ और अनेक बिंदुओं को विस्तार से समझाया गया और साथ ही एक सम्मान समारोह करने का भी निर्णय लिया गया ।

वही उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा एक मत से निर्णय लिया गया कि नगर निगम द्वारा निर्मित बैढन में व्यावसायिक शॉपिंग प्लाजा के बारे में व्यापारियों के प्रति नगर निगम की उदासीनता व मनमानी के विरुद्ध वैश्य महासम्मेलन एक मांग पत्र नगर निगम प्रशासन को प्रस्तुत करेगा जिसमे समस्या निवारण हेतु अतिशीघ्र नियमानुसार कागजी कार्यवाही की मांग की जायेगी ।

उक्त में बैठक में उपस्थित प्रमुख रूप से जगदीश कटारे,अनीता गुप्ता, ज्योति चौरसिया, सुरेश गुप्ता, आशुतोष सोनी, उमाशंकर चौरसिया, कमलेश सोनी, दीपक कुमार, विनोद जैन, राहुल पटेल, राजेश सोनी, राजेश कुमार, बबलू सोनी सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे और वही उक्त बैठक का संचालन जिला महामंत्री रमेश कुमार शाह के द्वारा किया गया ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...