
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली/ (राजकुमार सिंह/वरुण कुमार)जयन्तआज दिनांक 12/010/22 को DAV पब्लिक स्कूल दूधी चुआ में जयन्त चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह भदौरिया द्वारा कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्र छात्राओं को नशा मुक्ति ,यातायात, महिला सुरक्षा व साइबर अपराध के बारे में जागरूकता की गई ।

तथा इनसे कैसे सुरक्षित रहा जाए इसके बारे में बच्चों ने उनसे पूछा कि कैसे हम साइबर फ्राड से बचे तो इस संदर्भ में भी चौकी प्रभारी ने काफी बारीकी से समझाया । इस दौरान बच्चों ने कई तरह की उक्त सुरक्षा से सम्बंधित सवाल किया जिसका जबाब उन्हें काफी सरल भाषा मे समझाया गया जागरूकता कार्यक्रम में करीबन 200 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया।।

वही जयन्त पुलिस द्वारा चौकी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों जैसे बस स्टैंड सेक्टर सेक्टर बी गोल मार्केट आजाद मार्केट आदि स्थानों पर जहां सार्वजनिक रूप से धूम्रपान किया जाता है ऐसी जगह पर चिन्हित कर 18 दुकानदारों के विरूद्ध कार्रवाई की गई और स्कूलों के आस पास पान मसाला आदि बेचने वाले गुमटि संचालको को भी समझाइस दी गयी कि बच्चों को पान मसाला सहित किसी प्रकार का नसा का समान न दे अन्यथा आप के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal