बढ़ता कारवाँ (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार) सिंगरौली/झिंगुरदा :-भारतीय सनातन धर्म के पावन ग्रंथ श्री रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती एवं शरद पूर्णिमा के पुनीत दिवस पर प्रदेश की ऊर्जा नगरी सिंगरौली में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सोमवार को 24 घंटे तक अखंड रामायण पाठ के पूर्णाहूति के पश्चात वाल्मीकी समाज ने गाजे बाजे के साथ विभिन्न मार्गो से होते हुए शोभा यात्रा निकाली गयी। वार्ड क्रमांक 5 स्थिति वाल्मीकि मन्दिर से दोपहर में 1 बजे शोभा यात्रा प्रारंभ होकर एनसीएल कालोनी होते हुए बस स्टैंड, मेन मार्केट, पुरानी मार्केट, गायत्री मन्दिर रोड, एलआईजी चौराहा होते हुए एनसीएल कालोनी मार्ग से पुनः वाल्मिीकि मन्दिर पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ।
वही सायं 5 बजे से झिंगुरदा में भी वाल्मिीकि मन्दिर द्वारा शोभा यात्रा निकाली गयी।

वाल्मीकि समाज द्वारा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 5 में महर्षि वाल्मीकि नगर में स्थापित एकमात्र वाल्मीकि मंदिर में रविवार को विधिपूर्वक पूजन प्रारंभ किया गया। रविवार को अखंड रामायण पाठ भी प्रारंभ कराया गया जिसकी पूर्णाहुति सोमवार को हुई।
यात्रा समापन पर मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के वाल्मिीकी समाज के साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगो ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर लखमी चन्द, महेश, नहोरा वाल्मिीकि, अजय वाल्मीकि, संजय बाल्मीकी, रवि बाल्मीकी, नितिन बाल्मीकि, ओमी बाल्मीकी, विजय बाल्मीकी, रामजी लाल बाल्मीकी, सियानन्द वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal