बैढन कोतवाली पुलिस ने बिना हेलमेट 200 मोटरसाइकिल चालकों के किये चालान
हेलमेट लगाने वालों चालको को फूल का माला पहनाकर किया स्वागत

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश सरकार द्वारा “मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान” के तहत जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के निर्देशानुसार जनहित में परिवार के खुशहाली को बरकरार रखते एवं देखते हुये महत्वपूर्ण जिले भर में महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं ।

वही कुछ लोग हेलमेट सिर का बोझ समझ रहे है बल्कि आपकी सुरक्षा के लिये यह जरूरी है और सड़क दुर्घटनाओं में दोपहिया चालकों की ज्यादातर मौतों के पीछे का कारण सिर्फ हेलमेट न पहनना ही होता है और वही दोपहिया वाहन चालकों के लिये हेलमेट व चार पहिया वाहन चालकों के लिये शीट बेल्ट पहनना ही बहुत जरूरी है ।
वही लोगों को जागरूक करने के लिये सिंगरौली पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है जो इसी तारतम्य में कोतवाली थाना प्रभारी नगर निरीक्षक अरूण कुमार पाण्डेय द्वारा अनूठी पहल शुरू की गयी जिसमें हेलमेट पहने हुये चालकों को कोतवाली पुलिस द्वारा पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया तो बिना हेलमेट के चलने वालों का चालान भी काट गया और वही और वही मोटरसाइकिल में पीछे बैठने वाले को हेलमेट आते देखने वालो की प्रशंसा व बधाई दी गयी ताकि अपने व पीछे बैठे लोगों ने खुद हेलमेट लगाये देखे गये और वही उनका माला फूल पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया ।
वही कोतवाली पुलिस द्वारा जहां एक और बिना हेलमेट पहनकर वाहन चालन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है जो पिछले तीन दिवस में 200 से अधिक बिना हेलमेट के पाये जाने पर दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गयी है जो तथा 50 हजार रूपये से अधिक का समन शुल्क वसूल किया गया है ।
वहीं दूसरी ओर हेलमेट लगाकर वाहन चालन करने वाले वाहन चालकों को सम्मानित करने के उद्देश्य से माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया है और वही आम जनमानस द्वारा तथा गणमान्य व्यक्तियों द्वारा कोतवाली पुलिस की इस पहल की प्रशंसा की जा रही है जो वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली प्रभारी द्वारा आम जनमानस से यह भी अपील की गयी कि आपका जीवन बहुत महत्वपूर्ण है आपका परिवार आपका इंतजार कर रहा है इसलिये आप हर हाल में वाहन चालन करते समय हेलमेट अवश्य धारण करें और उन्होने कहा जल्दी घर पहुंचने से अच्छा है कि हम सुरक्षित घर पहुंचे और हर हाल में हेलमेट का प्रयोग करने के बाद ही मोटर साइकिल की सवारी करें ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal