ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 07/10/2022
कपड़े की दुकान में आग लगने से मचा हड़कम्प, अफरा तफरी का माहौल
तुरन्त सूचना मिलते कोतवाली पुलिस और स्थानीय जनों ने आग को किया काबू, बड़ा हादसा टला

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन अभी-अभी व्यावसायिक प्लाजा शॉपिंग काम्प्लेक्स के सामने बीजपुर रोड (निकट अम्बेडकर चौक के पास) निशिका गारमेंट्स के बगल में आग लगने से आस पास में हड़कम्प मच गया जहाँ पर स्थानियो जनों ने आग पर पानी डालकर आग को काबू में कर लिया गया ।
वही मौके पर कोतवाली थाना बैढन पुलिस की टीम ने भीड़ को तितर बितर करते हुये नगर निगम को फोन कर दमकल वाहन को बुलाया गया ताकि पूरी तरह से आग को बुझाया जा सके और वही आग लगने से कुछ घरों के बिजली सर्विस केबिल लाइन जल चुके हैं जो कई घरों के बिजली प्रभावित है ।
*वही नुकसान होने के साथ साथ आग लगने का कारण अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है जो कोतवाली पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal