ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 13/10/2022
सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत आज जिले के कलेक्टर – एसपी सड़क पर उतर कर
शहर में पैदल मार्च कर हेलमेट – सीट बेल्ट लगाने व नशा करके वाहन न चलाने के दिये संदेश

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस प्रशासन के दिशा – निर्देशन में जिले भर में “सड़क सुरक्षा” एवं “नशा मुक्ति” अभियान के तहत चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें और वही मोटर साइकिल से चले तो

हेलमेट लगाकर जरूर चले और वही किसी प्रकार का नशा करके वाहन न चलाये और आज इस बात को लेकर के जिले के कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, एसपी बीरेंद्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, नगर निगम आयुक्त पवन सिंह, सिंगरौली एसडीएम ऋषि पवार, एएसपी शिवकुमार वर्मा सहित जिले के नगर निरीक्षक थाना प्रभारी, पुलिस कर्मचारी, शहर के व्यापारी, नगर निगम के अधिकारी – कर्मचारी, पत्रकार बन्धु और समाजसेवियों के द्वारा शहर में सड़क पर उतरकर पैदल चलकर यह सराहनीय सन्देश दिया गया ।

वही रैली में पुलिस प्रशासन एवं समाजसेवियो के द्वारा यह संदेश दिया गया कि हेलमेट जरूर लगाये एवं सीट बेल्ट जरूर लगाये और नशा करके वाहन न चलाये और जनजागरूकता रैली के माध्यम से सराहनीय सन्देश दिया गया व सभी लोग सुरक्षित रहे ।
मौके पर नगर निगम कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, नगर निगम एसडीओ रत्नाकर गजभिये, कोतवाली थाना प्रभारी अरुण कुमार पाण्डेय, विंध्यनगर थाना प्रभारी शंखधर द्विवेदी, यातायात प्रभारी रामायण मिश्रा, नगर निगम पूर्व पार्षद दल नेता संजीव अग्रवाल, पटवारी प्रभाकर सिंह, बैढन व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम केसरी, समाजसेवी डॉ डीके मिश्रा, अशरफ अली अंसारी, कुंदन पाण्डेय, अनिल द्विवेदी, मिथिलेश मिश्रा अर्जुन गुप्ता, अनिल सोनी (कतारु), संतोष तिवारी सहित भारी संख्या में जिले के पुलिस कर्मचारी, राजस्व विभाग, नगर निगम, समाजसेवी एवं व्यापारी भारी संख्या में रैली में उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal