
सिंगरौली/ 19/09/2022 जयन्त में जयन्त शासकीय स्कूल की एक छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले मनचले पे पुलिस जयन्त ने 354,354 पास्को ऐक्ट के तहत कारवाही की है।।
घटना जयन्त शासकीय स्कूल की है प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी अरविंद विश्वकर्मा पिता लाल चंद विश्वकर्मा निवासी सरसवाह राजा पोस्ट जयन्त जिला सींगरौली ने शासकीय स्कूल जयन्त निवासी स्कूल की एक छात्रा का दुपट्टा खिंच कर उसके साथ बत्तमीजी करने लगा जिसका विरोध उसके सहेलियों तथा फरियादिया ने किया तो आरोपी ने बाकी को धमकी देते हुए नाबालिक छात्रा के साथ मार पीट करने लगा जिसके कारण लड़की बेहोश हो गयी जिसे इलाज के लिए नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयन्त भेजा गया। स्थिति को देख स्कूल के अन्य बच्चे व शिक्षकों ने बीच बचाव करते हुए पुलिस को सूचना दी जिसके बाद आरोपी को तत्काल जयन्त पुलिस चौकी द्वारा पकड़ कर चौकी लाया गया । जहाँ पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए आरोपी पर 354,354D पास्को ऐक्ट का मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal