
सिंगरौली। भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र(सीटू) का जिला सम्मेलन 19 सितम्बर को वीरेन्द्र सामुदायिक भवन दुधीचुआ क्षेत्र सेक्टर ए में का. पी एस पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन में प्रमुख रूप से सीटू के राष्ट्रीय सचिव एवं सीटू मप्र के प्रान्तीय महामंत्री का. प्रमोद प्रधान उपस्थित रहे।

इस दौरान सर्वसहमति से का. अशोक कुमार धारी को जिला महामंत्री एवं अध्यक्ष का. पी.एस. पाण्डेय को पुन: चुना गया। जिसमें 27 सदस्यी कमेटी का गठन किया गया जिसमें कोषाध्यक्ष का. वी.डी.सिंह को चुना गया। साथ ही का. आर.एन.शर्मा, आर.बी.सिंह, रामलल्ललू गुप्ता को उपाध्यक्ष,

के.सी.शर्मा , जे.एन मिश्रा, निगम नारायण सिंह, इरशाद खान को सचिव तथा एस. पाठक को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। इसके अलावा 16 सदस्यों की कार्यकारिणी भी चुनी गयी। कार्यक्रम में भारी संख्या में सदस्य व कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा नई कार्यकारणी को लोगो ने बधाई भी दी अशोक कुमार धारी ने कहा आप लोगो का विस्वास हमेशा कायम रखूंगा।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal