
छात्राओं की सुरक्षा को लेकर खुटार चौकी प्रभारी ने साधी चूप्पी,आखिर कौन कसेगा मनचलों पर लगाम,जब चौकी प्रभारी है नाकाम
हिम्मत समाचार//सिंगरौली//बैढ़न//खुटार//कुलदीप सिंह “सन्नी”
HS NEWS:- स्कूल और कोचिंग जाती छात्राओं पर प्रतिदिन खतरा मंडरा रहता है। छात्राओं को स्कूल और कोचिंग जाते समय मनचले परेशान करते हैं।जब इस मामले में हमारी टीम ने स्कूल प्रबंधन व छात्राओं से बात चीत किया तो स्कूल प्रबंधन का कहना था कि हम लोगो द्वारा कई बार इस मामले को लेकर खुटार पुलिस को अवगत कराया गया कि कुछ मनचले स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते है तो वही स्कूल के बच्चों के साथ अराजक तत्वों द्वारा मारपीट की जाती है।वही स्कूल के छात्राओं से जब बात किया गया तो उन्होंने बताया कि यह एक दिन की बात नही है रोजाना हम लोगो को खतरा महसूस होता है।
छात्राओं के स्कूल और कोचिंग जाने का समय निर्धारित होता है। इन निर्धारित समय पर बदमाश अड्डों पर खड़े हो जाते है और छात्राओं से छेड़छाड़ करते हैं। छात्राओं से कमेंट्स किए जाते है और बदमाश तेज गति से बाइक चलाते हुए कट मारते हैं।
खुटार बाजार के कई लोगो द्वारा कहा गया कि मनचलों द्वारा जब स्कूल की छुट्टी होती है तो दर्जन भर बाईक वाले तेज रफ्तार व तेज आवाज में हॉर्न बजाते हुए स्कूली लड़कियों को कट मारते है।
आपको बता दे कि खुटार पंचायत जनसंख्या की नजर से बड़ा है और चौकी क्षेत्र का सबसे बड़ा बाजार भी यही है।इतना ही नही दर्जन भर स्कूल संचालित है जिससे स्कूल आते जाते समय इन छात्राओं को मनचले परेशान करते हैं लेकिन अगर सुरक्षा की दृष्टि से देखा जाए तो इतने बड़े क्षेत्र में पुलिस कभी नजर नही आती।जबकि मासूम 4 वर्ष से लेकर बड़े बच्चे तक स्कूल आते जाते हैं लेकिन छुट्टी के समय भारी वाहनों का भी सकरी सड़क से तेज रफ्तार में गुजरना कभी न का कभी सड़क पार कर रहे मासूमो के लिए काल न बन जाये।
वही आपको बताते चले कि इससे पहले जितने भी खुटार में चौकी प्रभारी हुए हैं वो सुरक्षा की नजरिये से खुटार चौराहे पर सुबह शाम बिट मुंसि सहित एक आरक्षक बैठाए रहते थे जिससे मनचलों पर लगाम कसने के साथ साथ क्षेत्र में अपराध व सड़क दुर्घटना पर रोक लगी थी।लेकिन खुटार क्षेत्र को लगातार चौकी प्रभारी व बिट मुंसि के नजर अंदाज करते नजर आते है जिससे खुटार क्षेत्र में खूनी संघर्ष के साथ साथ अपराध भी तेजी से बढ़ा है।यैसे में स्कूल के छात्राओं की सुरक्षा अपने आप मे एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal