Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आजादी की 75 वीं अमृत महोत्सव के अवसर पर निकाली गयी साइकिल तिरंगा यात्रा

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 14/08/2022

आजादी की 75 वीं अमृत महोत्सव के अवसर पर निकाली गयी साइकिल तिरंगा यात्रा

जिले के कलेक्टर की नन्ही मुन्नी बच्ची साइकिल तिरंगा यात्रा में आयी प्रथम स्थान

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन जिला प्रशासन के दिशा – निर्देशन में आज सुबह-सुबह आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पूर्ण होने के अवसर पर “अमृत महोत्सव” मनाया जा रहा है जिसके उपलक्ष्य में जिले के कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, एसपी वीरेंद्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, जिला पंचायत सीईओ साकेत मालवीय, सिंगरौली एसडीएम ऋषि पवार नगर निगम आयुक्त आरपी सिंह सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र छात्राओं के द्वारा विन्ध्यनगर के इंदिरा चौक से लेकर राजीव चौक (माजन मोड) साइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गयी, जिसमें जिले के कलेक्टर की दो नन्ही मुन्नी बच्ची ने 6 किलोमीटर साइकिल तिरंगा यात्रा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

वहीं तिरंगा यात्रा समापन के उपरांत राजीव चौक माजन मोड़ के पास अशोक म्यूजिकल के द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत प्रेरित करते हुए गीत व नाटक नुक्कड़ का कार्यक्रम किया गया ।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर निगम कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, तहसीलदार रमेश कोल, रोहिणी प्रसाद, आरके दुबे, एसडीओ रत्नाकर गजभिए, नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाण्डेय, कोतवाली थाना प्रभारी नगर निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय, जन अभियान परिषद समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा, उपयंत्री पीके सिंह, अनुज सिंह, पटवारी उमेश नामदेव, प्रभाकर सिंह, स्वच्छता निरीक्षक जितेंद्र सिंह, संतोष तिवारी, वार्ड प्रभारी एलके सिंह, आईपी नागर, अशोक त्रिपाठी, राजू, समाजसेवी अवनीश दुबे, बृजेश शुक्ला सहित जिले मुख्यालय के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...