ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 12/08/2022

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी)बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल के द्वारा मेयर इन काउन्सिल सदस्य का गठन किया गया ।
वही महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल के द्वारा वार्ड क्र. 43 के पार्षद खुर्शीद आलम को मेयर इन काउन्सिल में सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी सौपी गयी और वही वार्ड क्र. 30 की पार्षद श्रीमती अंजना शाह को विद्युत यात्रिकी विभाग, वार्ड क्र. 16 की पार्षद श्रीमती शशि पुष्पराज को वित्त एवं लेखा विभाग की जिम्मेदारी सौपी गयी है और महापौर श्रीमती अग्रवाल के द्वारा वार्ड क्रमांक 24 की पार्षद श्रीमती शिवकुमारी को स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन विभाग, वार्ड क्र. 15 की पार्षद श्रीमती अर्चना विश्वकर्मा को यातायात एवं परिवहन विभाग, वार्ड क्र. 32 की पार्षद श्रीमती श्यामला को प्लांनिग एवं सूचना प्रौद्योगिक विभाग और वार्ड क्र. 28 की पार्षद श्रीमती रीता देवी प्रजापति को शहरी गरीबी एवं उपशमन विभाग की जिम्मेदारी सौपी गयी ।
*उक्त अवसर पर महापौर श्रीमती अग्रवाल के द्वारा नव नियुक्त मेयर इन काउन्सिल के सदस्यो को अपनी शुुभकामना देते हुये सौपे गये दायित्वो का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal