
बढ़ता कारवाँ/(ब्यूरो कार्यालय)सिंगरौली/ बैढन खुटार चौकी अंतर्गत लम्बे समय से एक ही परिवार के कई सदस्य स्मैक (नशा) का कारोबार जोरो पर कर रहे है।सूत्रों का कहना है कि खुटार चौकी के पीछे लगभग 150 मीटर की दूरी पर जब सालों से एक परिवार के कई लोग स्मैक जैसी जहर युवाओं के नसों में भर रहे है तो खुटार चौकी को क्यो नही पता है।।
आप को बता दे कि जानकारी खुटार पुलिस को भी है क्यो की सूत्रों के अनुशार कुछ दिन पहले स्मैक जैसी कारोबार में लिप्त उसी परिवार से कुछ लोगो को खुटार पुलिस के द्वारा पकड़ा गया था लेकिन बाद में कुछ लेन देन कर छोड़ दिया गया जिसकी शिकायत 181 पर भी आरोपी ने किया था कि हमसे पैसे खुटार पुलिस द्वारा जबरदस्ती ले लिया गया है जिसे बाद में बंद कराया गया।
आप को बता दे कि चौकी खुटार अंतर्गत स्मैक,गांजा,शराब जैसी नसे का कारोबार पुलिस के संरक्षण में जोरो पर चल रहा है जिससे वहां खुटार चौकी अंतर्गत युवाओं का भविष्य बर्बादी के कगार पर है इतना ही नही वहा के लोगो का कहना है कि आसानी से नशा का समान उपलब्ध होने से लड़के नशा का सेवन कर रहे है और नशा के लिए पैसा न मिलने के कारण क्षेत्र में अपराध जैसी घटना को भी अंजाम दे रहे है लेकिन खुटार चौकी इन नशे के कारोबारियों को रोकने की जगह आँख में पट्टी बांध कर सायद अपने हिस्से के इंतजार में चुप चाप बैठी हुई है।।
www.badhtakarwan.Com
अगली खबर
खुटार चौकी में नही बिकता शराब।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal