Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

चुनाव के मद्देनजर माड़ा पुलिस ने लोगों के बीच भय मुक्त वातावरण बनाने के लिए निकाला फ्लैग मार्च

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//माड़ा//राघवेंद्र सिंह “राजू”

BK NEWS:- आगामी दिनों में मध्य प्रदेश में नगर निगम व पंचायत चुनाव होने हैं। चुनाव की घोषणा के साथ ही जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है।एक ओर जहां जिले में पुराने मामले को लेकर बाउंड ओवर की प्रक्रिया जारी है। वहीं जिले के पुलिस अधिकारी लगातार सीमावर्ती क्षेत्र में भ्रमण के साथ बॉर्डर मीटिंग कर सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने में लगे हैं। इसी क्रम में सभी थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों के बीच भयमुक्त वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है।माड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह द्वारा भी थाना क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। गौरतलब है कि बीते समय में माड़ा क्षेत्र सीमावर्ती होने के साथ नक्सल प्रभावित भी रहा है। ऐसे में निष्पक्ष चुनाव कराना जिला प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं।यही कारण है कि माड़ा पुलिस लगातार भ्रमण कर लोगों से चुनाव में भयमुक्त होकर शांति व्यवस्था के साथ चुनाव में मतदान की अपील कर रही है।


सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह के निर्देशन एवं एसडीओपी राजीव पाठक के मार्गदर्शन में माड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने थाने के पुलिस बल एवं एस एफ के बल के साथ माड़ा क्षेत्र के माड़ा कस्बा समेत खमरिया, कोयलखुंथ, रजमिलान,जीर आदि ग्राम में भ्रमण कर लोगों के बीच विश्वास जगाया एवं अराजक तत्वों को यह स्पष्ट संदेश दिया कि यदि आदर्श आचार संहिता के दौरान कोई गड़बड़ी की गई तो उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। फ्लैग मार्च में निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने की अपील की।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

सिंगरौली किसान कांग्रेस ने मुख्य्मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन पत्रई-टोकन प्रणाली व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकरमूंग खरीदी अव्यवस्था, खाद संकट और नकली खाद बिक्री पर लगे रोक, हो कार्यवाही

बढ़ता कारवां (BK NEWS)सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला किसान कांग्रेस सिंगरौली (शहर) ने किसानों की ...