
बढ़ता कारवाँ/ब्यूरो कार्यालय)सिंगरौली जिले में सालो से एक ही थाना चौकी में जमे पुलिस कर्मियों का तबादला महीनों पहले पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया था।लेकिन बरगवां थाने में सालो से पदस्थ प्रधान आरक्षक 250 रमेश कोल व आरक्षक 228 रामसुख यादव का बरगवां से मोह भंग नही हो रहा है बल्कि थाना प्रभारियों की जुगलबंदी ने पुलिस अधीक्षक को गुमराह करते सिर्फ कागजों तक रवानगी व आमद का खेल चल रहा है।आपको बता दे कि प्रधान आरक्षक रमेश कोल का तबादला सरई थाना हुआ है लेकिन तबादले के बाद भी वो बरगवां थाने में रोजाना नजर आते है तो वही आरक्षक 228 रामसुख यादव का तबादला बरगवां से नवानगर थाने में हुआ है लेकिन आरक्षक रामसुख यादव हाल ही में बरगवां से रवानगी लेकर नवानगर थाना में आमद तो दे दिया लेकिन नजर बरगवां थाने में ही आते हैं।सूत्रों की माने तो आरक्षक रामसुख यादव बरगवां थाना प्रभारी के सबसे करीबी है इसीलिए आरक्षक को बरगवां से कागजो में रवानगी तो दिया गया लेकिन काम बरगवां थाने में करवाया जा रहा है।ऐसे में कई सवाल खड़े हो रहे हैं की क्या थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक को गुमराह कर कब तक रवानगी व आमद का खेल खेला जायेगा।वही अगर हम बात करे तो क्या यह नियम सिर्फ कुछ ही लोगो पर लागू होता है।ऐसे हम नही कह रहे बल्कि थाना प्रभारियों की कार्यशैली कह रही है।क्योकि बहुत से लोग तबादले के बाद दूसरे थाना चौकी में आमद देकर कार्य कर रहे हैं लेकिन बरगवां थाना के प्रधान आरक्षक 250 रमेश कोल व आरक्षक 228 रामसुख यादव का बरगवां थाने से जाने का मोह ही भंग नही हो रहा है।
इसी तरफ अगर बात करें कोतवाली थाना बैढन की तो बहुत से लोगो का तबादला दूसरे थाना चौकियों में हो गया है लेकिन आज भी सालो से जमे पुलिसकर्मी कोतवाली बैढन में नजर आते हैं,इतना ही नही कई चौकियों में तैनात पुलिसकर्मी भी कोतवाली थाना में नजर आते हैं।वही आरक्षक से लेकर कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक तक का पदोन्नति लेने वाले पुलिस कर्मियों का कोतवाली से मोह भंग नही हो रहा है मानो ऐसा लगता जैसे कोई नियम कानून ही इनपे लागू नही होता रिटायरमेंट भी कोतवाली से ही लेना चाहते है।वही लोगो का कहना है कि अगर पुलिस अधीक्षक सभी थानों व चौकियों का निरीक्षण कर दे तो आधे से ज्यादा पुलिस कर्मी ऐसे मिलेंगे जिनका तबादला कही और कार्यरत्त कही और हैं।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal