ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 05/06/2022
“विश्व पर्यावरण दिवस” पर नवजीवन बिहार रहवासी कल्याण समिति द्वारा”नवजीवन सामुदायिक भवन” परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का हुआ वृक्षारोपण

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन अभी-अभी आज 5 जून को “विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर विंध्यनगर के नवजीवन विहार में स्थित एनटीपीसी विध्यनगर एवं जिला प्रशासन द्वारा नव निर्मित “नवजीवन सामुदायिक भवन” परिसर में नवजीवन बिहार के “नवजीवन रहवासी कल्याण समिति” के पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा आज “विश्व पर्यावरण दिवस” पर फलदार, छायादार एवं औषधि सहित इत्यादि तरह के पौधों का वृक्षारोपण किया गया ।

वही समिति के सचिव एसडी गर्ग व पदाधिकारियों द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्य के साथ-साथ कई वर्षों से वृक्षारोपण करते चले आ रहे हैं जैसे महापौर बंगला के पास “युवा पार्क” हो या जिले के कई शासकीय विद्यालयों में वृक्षारोपण कराये गये हैं और वही पौधों का देखरेख समय-समय पर किया गया है जो आज लगाये गये पौधे लहलहा रहे व फल एवं छाया दे रहे हैं और वही समिति के सचिव श्री गर्ग व पदाधिकरियो द्वारा पेड़ पौधों से बहुत चाव रखते हैं और उनके द्वारा अपने कार्य के साथ-साथ समय-समय पर सामाजिक कार्य करते हुये देखे जाते हैं

।
उक्त अवसर पर समिति अध्यक्ष श्यामलाल अग्रवाल, सचिव एसडी गर्ग, एसएन बंसल, राजेश नारायण, दिनेश नारायण, रामावतार प्रसाद, एम श्रीनिवास, ओम प्रकाश बंसल, जेड एच अंसारी, निशा बंसल, पूनम गुप्ता, सर्वेश सिंह, एके सिंह, डीके गोयल सहित समिति के पदाधिकारी सदस्य महिलाये पुरुष मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal