30 करोड़ 39 लाख से निर्मित होने वाले 148 आवासो का सिंगरौली विधायक ने किया भूमि पूजन
अधिकारियो कर्मचारियो की शीघ्र मिलेगी आवास की सुविधा: रामलल्लू बैस

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढन मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल मध्य प्रदेश शासन की पुर्नघनत्विकरण योजना अंतर्गत 148 शासकीय आवासो के निर्माण कार्य लागत 30 करोड़ 39 लाख का भूमिपूजन सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस के मुख्य अतिथि एवं देवसर विधायक सुभाष रामचरित बर्मा, कलेक्टर राजीव रंजन मीना, पुलिस अधीक्षक बीरेन्द कुमार सिंह के गरिमामय उपस्थित में विधिवत पूजा अर्चन कर कार्य को मूर्त दिया गया और वही विदित हो कि शहरी तहसील के सामने स्थित आवासीय भू खण्ड में आवासो का निर्माण समदड़िया बिल्डर के द्वारा किया जायेगा ।
इस अवसर पर विधायक श्री बैस ने अपने उद्बोधन में कहा कि निश्चित ही इन शासकीय आवासो के निर्माण होने से कलेक्ट्रेट मे कार्यरत अधिकारियो कर्मचारियो के साथ साथ अन्य शासकीय विभागो में कार्यरत अधिकारियो कर्मचारियो के लिये आवास की सुविधा उपलब्ध होगी और उन्होने कहा कि आवासो का निर्माण कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाये ।
वही विधायक देवसर ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह बड़े हर्ष की बात है कि आज अधिकारियो कर्मचारियो के लिये 148 आवासो के निर्माण कार्य भूमि पूजन किया जा रहा है और वही मध्य प्रदेश की सरकार अधिकारियो कर्मचारियो के उज्जवल भविष्य के लिये प्रतिबंद्ध है और निश्चित ही आवासो के निर्माण हो जाने पर अधिकारी कर्मचारी अपने परिवार के सुखम जीवन बिता सकेगे ।
वही कलेक्टर श्री मीना ने कहा कि अधिकारियो कर्मचारियो के लिए आवास की जरूरत थी जिसके निर्माण कार्य का आज भूमिपूजन किया जा रहा है ।
उक्त अवसर पर अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, एसडीए ऋषि पवार, संयुक्त कलेक्टर राजेश शुक्ला, आयुक्त नगर निगम आरपी सिंह, तहसीलदार रमेश कोल, कार्यपालन यंत्री गृह निर्माण विभाग आर.पी. कोल,कृषि विस्तार अधिकारी आशीष पाण्डेय, महिला बाल विकास अधिकारी राजेश गुप्ता सहित समाजसेवी रामबृज चौरसिया,मुकेश तिवारी, लक्षमण सिंह बैस, अधिवक्ता बालमुकुंद शाह सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal