Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

रिश्ते हो रहे तार-तार,छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

सिंगरौली//जियावन//कुंदवार//राघवेंद्र सिंह “राजू”

BK NEWS:- सिंगरौली जिले के जियावन थाना कुंदवार चौकी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहाँ दो सगे भाइयों के आपसी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया है।आपको बता दे कि वही जियावन थाना अंतर्गत कुंदवार चौकी के ग्राम महुली खाड़ी में छोटे भाई ने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से कंधे और गले पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया है।ग्राम महुली में भाई-भाई का रिश्ता उस समय तार-तार हो गया जब जियावन थाना अंतर्गत कुंदवार चौकी क्षेत्र के निवासी बंशबहादुर बैगा ने अपने बड़े भाई रामरतन बैगा को कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही जियावन थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी ने सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर के मार्गदर्शन में अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर हत्या के आरोपी वंशबहादुर बैगा को गिरफ्तार करते हुए अपराध क्रमांक 295/22 धारा 302 पंजीबद्ध किया गया।

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जियावन कपूर त्रिपाठी ने बताया कि दोनो भाइयों के बीच आये दिन आपसी विवाद होता रहता था लेकिन आज मामला इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी।

वही उक्त कार्यवाही में जियावन थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी,कुंदवार चौकी प्रभारी भिपेन्द्र पाठक,एएसआई संतोष साकेत व अन्य स्टाफ शामिल रहे

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

सिंगरौली किसान कांग्रेस ने मुख्य्मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन पत्रई-टोकन प्रणाली व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकरमूंग खरीदी अव्यवस्था, खाद संकट और नकली खाद बिक्री पर लगे रोक, हो कार्यवाही

बढ़ता कारवां (BK NEWS)सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला किसान कांग्रेस सिंगरौली (शहर) ने किसानों की ...