Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

खनिज विभाग व पुलिस की आंख में धूल झोंक रहा बिल्डिंग मैटेरियल का सप्लायर

बस्ती में रेत का अवैध भण्डारण

खनिज विभाग व पुलिस की आंख में धूल झोंक रहा बिल्डिंग मैटेरियल का सप्लायर

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मुख्यालय के फैक्ट्री रोड गनियारी पहाड़ी टोला में एक बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर खनिज विभाग व पुलिस विभाग की आंखों में धूल झोंककर खुलेआम बीच बस्ती में रेत का अवैध भण्डारण कर रहा है और वही अवैध भण्डारण की वजह से बस्तीवासियों का डस्ट तथा वाहनों की धमाचौकड़ी से जीना मुहाल हो गया है ।

मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मण शाहू निवासी गनियारी द्वारा पहाड़ी टोला शासकीय स्कूल के बगल में बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया गया है जहां अवैध रूप से लगभग दस ट्रक रेत का भंडारण किया गया है और इतना ही नहीं उक्त कारोबारी द्वारा अवैध तरीके से गिट्टी व स्टोन डस्ट का भी स्टाक किया गया है और वही कारोबारी के अवैध धंधे की वजह से आस-पास रहने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।

वही स्थानीय रहवासी बताते हैं कि स्टोन डस्ट व रेत का बड़े पैमाने पर बस्ती में भण्डारण होने से हवा के साथ वातावरण में धूल का गुब्बार उड़ता रहता है जिससे लोगों को सांस लेने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ता है ।

उक्त अवैध भण्डारण में ट्रैक्टर तथा हाईवा व जेसीबी वाहनों का लगातार आना जाना लगा रहता है जिससे आये दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाये होती रहती हैं और वही स्थानीय रहवासियों ने उक्त अवैध भण्डारण पर कार्यवाही की मांग की है ।

www.badhatakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...