Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

वर्षा के पूर्व नाले नालियो की सफाई कराकर कीटनाशक दवाओ का कराये छिड़काव – कलेक्टर

चिन्हित चौराहो पर निर्धारित समय सीमा में ट्राफिक सिग्नल लगाने करे कार्यवाही – राजीव रंजन मीना

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगरीय क्षेत्र में बीएलसी घटक के तहत चल रहे प्रधानमंत्री आवासो के निर्माण कार्यो को समय सीमा में पूर्ण कराया जाये और शहर की यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने के लिये चिन्हित चौराहो मे निर्धारित समय सीमा में ट्रफिक सिग्नल लगाने की कार्यवाही की जाये, उक्त आशय के निर्देश कलेक्टर राजीव रंजन मीना के नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक के दौरान दिया गया विदित हो कि कलेक्टर की अध्यक्षता में नगर निगम के द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यो के साथ – साथ पेयजल व्यवस्था के प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुयी।

बैठक में कलेक्टर के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के दोनो घटको के प्रगति की समीक्षा करते हुये बीएलसी घटक के तहत निगम के 1 से 45 वार्डो में के पात्र हितग्राहियो को प्रधानमंत्री आवास निर्माण के प्रगति की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि माह मई में शत प्रतिशत आवासो का निर्माण हितग्राहियो से सम्पर्क कर पूर्ण कराया जाये और उन्होने निर्देश दिया कि ऐसे हितग्राही जिनके द्वारा किस्त प्राप्त करने के बावजूद भी निर्माण कार्य नही कराया जा रहा उनके राशि वापस कराने की कार्यवाही करे और उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना एएचपी घटक की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि ऐसे हितग्राही जो पात्र है जिनके द्वारा राशि जमा कर दी गयी है और उन्हे आवास का आवंटन किया जाये बैठक के दौरान ईडब्ल्यूएस आवास निर्माण कार्यो के प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये गये ।

वही कलेक्टर ने पेयजल की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि पेयजल की संबंध में प्राप्त शिकायतो का त्वारित निराकरण करे और उन्होने निर्देश दिया किया प्रत्येक घर में नल कनेक्शन कर पेयजल उपलब्ध कराया जाये और साथ ही शहरी परिवहन हेतु निर्धारित विंदुओ पर चर्चा करते हुये निर्देश दिये कि शहर में विज्ञापन हेतु पीपी मॉडल पर यूनिपोल लगाये जाने के लिए कार्यवाही समय पर पूर्ण करे और इस बैठक के दौरान सीएम हेल्प लाईन में लंबित शिकायतो का समय सीमा अंदर निराकरण करने एवं आयुष्मान कार्ड निर्धारित लक्ष्य के अनुसार बनाये जाने के साथ साथ पात्र हितग्राहियो को जन कल्याणकारी योजनाओ का शत प्रतिशत लाभ प्रदान किये जाने के निर्देश दिये गये और उन्होने निगम द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ समय सीमा पूर्ण कराये जाने के साथ साथ वर्षा के पूर्व शहर के नाले नालियो के सफाई कराकर किटनाशक दवाओ का छिड़काव कराने के निर्देश दिये और इसके पूर्व नगर निगम आयुक्त आरपी सिंह के द्वारा विस्तार पूर्वक निगम द्वारा कराये जा रहे कार्यो के संबंध में अवगत कराया गया ।

*इस बैठक के दौरान नगर निगम के अधीक्षण यंत्री व्हीपी उपाध्याय, उपायुक्त आरपी बैस, उपायुक्त वित्त सत्यम मिश्रा, सहायक यंत्री रत्नकार गजभिये, जेपी त्रिपाठी, अभयराज सिंह, प्रवीण गोस्वामी, उपयंत्री पी.के. सिंह, अनुज सिंह, सीटी मैनेजर संदीप मिश्रा, अमिताभ यादव उपस्थित रहे ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...