आदि गुरू शंकराचार्य की जयंती “एकात्म पर्व” के अवसर पर विकास खण्डो में व्याख्यान पखवाड़े का होगा आयोजन

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने बताया कि आदि शंकराचार्य जी की जयंती *”एकात्म दिवस”* के अवसर पर 6 मई से 12 मई तक जिले के तीनो विकास खण्डो में व्याख्यान पखवाड़े का आयोजन किया जायेगा और वही उन्होने बताया कि व्याख्यान पखवाड़े के तहत 6 मई को बैढ़न विकास खण्ड जिला पंचायत सभागार में सांय 4:00 बजे से व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
वही चितरगी में 10 मई को सामुदायिक भवन चितरंगी मे प्रातः 11:00 बजे से और देवसर में 12 मई को व्याख्यान माला कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से मंगल भवन देवसर में किया जायेगा ।
वही कलेक्टर ने समस्त उपखण्ड अधिकारियो को निर्देश दिये है कि व्याख्यान पखवाड़े में क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग, प्रोफेसर, शिक्षक, डाक्टर, वकील, सामाज के वरिष्ठ नागरिको को आमंत्रित करे और उन्होने बताया कि व्याख्यान पखवाड़े में आदि गुरू शंकराचार्य जी के जीवन और दर्शन विषय पर व्याख्यान वक्ताओ द्वारा दिया जायेगा ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal